राज्य
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं के लिए टैलेंट हंट शुरू किया है जिस पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को टैलेंट हंट राष्ट्रीय स्तर पर अपने नेतृत्व के लिए करना चाहिए जो नेतृत्व भ्रष्टाचारी है और चुनाव हार चुका है। अग्रवाल ने आगे घेरा कि कांग्रेस वहां तो परिवार हंट करती है और जमीन पर साधारण कार्यकर्ता के लिए टैलेंट हंट करती है। उन्होंने तंज कसा कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर कई तरह की शर्तें लगा देती है कि वे टिकट नहीं मांगेंगे। अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस टैलेंट के दम पर भाजपा के फैक्ट्स का मुकाबला कर पाएगी?