Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Mar-2026

‘द केरला स्टोरी 2’ के गीतकार साहिल सुल्तानपुरी चर्चा में फिल्म द केरला स्टोरी 2 के गीत ‘घूमर’ को लिखने वाले साहिल सुल्तानपुरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बातचीत में बताया कि यह गीत उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान एक ही रात में लिखा था। साहिल के मुताबिक यह गाना मां भवानी राजस्थानी संस्कृति और भारतीय परंपरा से प्रेरित है इसलिए इसे लिखते समय जिम्मेदारी ज्यादा महसूस हुई। उन्होंने फिल्म से जुड़े विवादों पर कहा कि दर्शकों को खुद थिएटर जाकर फिल्म देखनी चाहिए और अपनी राय बनानी चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी खुलकर चर्चा की। ‘धुरंधर 2’ की विदेशों में चर्चा फिनलैंड- कनाडा नेताओं ने की बात फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अलेक्जेंडर स्टब और मार्क कार्नी जॉगिंग के दौरान इस फिल्म पर बातचीत करते नजर आए। यह वीडियो सामने आने के बाद भारतीय दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अश्लील कंटेंट पर सख्त कानून की मांग राज कुंद्रा का बयान राज कुंद्रा ने ऑनलाइन अश्लील कंटेंट को लेकर सख्त नियम बनाने की मांग उठाई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे देश का ध्यान जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार सालों से उन्हें ट्रोलिंग और मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा है लेकिन उनका यह बयान व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज के हित में है। इससे पहले हरभजन सिंह भी इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत में सुधार एक्सीडेंट के बाद दी अपडेट अनुराग डोभाल जो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं का हाल ही में कार एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत कई बार बिगड़ी लेकिन अब उनकी तबीयत में सुधार है। अनुराग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बार फिर अपने परिवार को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद को ‘अनाथ’ मानते हैं जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है।