Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
12-Mar-2026

LPG सिलेंडर सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन नरेंदर भी गायब सिलेंडर भी गायब के नारे LPG सिलेंडर सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज चौथा दिन है। सत्र शुरू होने के तीन मिनट बाद ही 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे सत्र शुरु हुआ था। स्पीकर ओम बिरला भी आज संसद में पहुंचे। इधर संसद के बाहर LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी नेता ने संसद के बाहर नरेंदर भी गायब सिलेंडर भी गायब नारे लगाए। वहीं राहुल ने कहा कि पीएम मोदी घबराएं हुए हैं। पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। अधिकारियों के मुताबिक फारूक जम्मू में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि 70 साल के हमलावर कमल सिंह जामवाल ने पीछे से आकर फारूक के सिर पर रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर का हाथ हटाया जिससे फायर हवा में हो गया। महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और कर्मचारी गेट के पास जमा हो गए। पुलिस पूरे परिसर की जांच कर रही है और धमकी वाले ईमेल की भी जांच की जा रही है। फिलहाल विधान भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।महाराष्ट्र विधानसभा का इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। इसी वजह से कई मंत्री और विधायक भी परिसर में मौजूद थे। एहतियात के तौर पर कर्मचारियों और अधिकारियों को इमारत से बाहर निकाला गया है। ट्रम्प बोले- ईरान जंग जीती लेकिन ये जारी रहेगी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान जंग में अमेरिका जीत चुका है लेकिन मिशन पूरा होने तक लड़ाई जारी रहेगी। दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि जंग खत्म करने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं 1. ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए 2. युद्ध के नुकसान की भरपाई की जाए 3. भविष्य में हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिले। गुजरात-राजस्थान में लू चली मार्च में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मार्च के तीसरे हफ्ते में ही पारा 40 का आंकड़ा पार कर गया है। IMD ने गुरुवार को गुजरात सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के विदर्भ कर्नाटक और केरल में भी हीटवेव का यलो अलर्ट है।