Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Mar-2026

1. कच्चा तेल सस्ता शेयर बाजार में तेजी वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड करीब 8.5% गिरकर लगभग 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जबकि अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद बाजार में राहत आई है जिसमें उन्होंने कहा कि जंग जल्द खत्म हो सकती है। इस बीच भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा उछलकर 78100 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी करीब 200 अंक चढ़कर 24200 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंकिंग ऑटो और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। 2. कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलमार्ग से गैस सप्लाई प्रभावित होने के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955’ लागू कर दिया है। गैस की कमी को देखते हुए दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है। इस फैसले से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। छोटे होटल और भोजनालय संचालकों का कहना है कि गैस की सप्लाई बंद रहने से कारोबार ठप होने की नौबत आ गई है। उन्होंने सरकार से जल्द सप्लाई बहाल करने की मांग की है। 3. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियम बदले केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन की बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। सरकार ने यह फैसला गैस की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए लिया है। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते सप्लाई पर असर की आशंका के बीच यह कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि वेटिंग पीरियड बढ़ाने से अनावश्यक बुकिंग पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा। 4. सोना-चांदी में जोरदार तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। मंगलवार को चांदी की कीमत में 9250 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसका भाव 2.77 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं सोना भी 1230 रुपये महंगा होकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बढ़ती चिंता के कारण निवेशक बुलियन में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। 5. एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दायर किया मुकदमा अमेरिका की एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है। कंपनी ने अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन और अन्य संघीय एजेंसियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। एंथ्रोपिक का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन ने उसे ‘सप्लाई चेन रिस्क’ के रूप में वर्गीकृत कर दिया है जिससे उसके कामकाज और सरकारी अनुबंधों पर असर पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला अनुचित है और इससे टेक्नोलॉजी सेक्टर में गलत संदेश जाएगा।