Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Mar-2026

रुड़की के लंढौरा स्थित थिथोला फिटनेस सेंटर भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। परिवहन विभाग के इस सेंटर पर वाहन स्वामियों से तय फीस से तीन गुना ज्यादा रकम वसूली जा रही है। 1600 रुपये की सरकारी फीस के बदले 5 हजार रुपये की मांग की जा रही है। ताज्जुब की बात यह है कि शिकायतों के बाद भी सिस्टम कुंभकर्णी नींद सोया है। आखिर किसकी शह पर चल रहा है यह अवैध वसूली का खेल? ​यह है रुड़की के लंढौरा स्थित थिथोला का फिटनेस सेंटर जहां गाड़ियों की फिटनेस नहीं बल्कि जेब की फिटनेस देखी जाती है। स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन स्वामियों का आरोप है कि यहां बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होता। ​खासकर उत्तराखंड के बाहर से आने वाले वाहनों को निशाना बनाया जाता है। सहारनपुर के मनीष कुमार जैन जब अपनी गाड़ी की फिटनेस कराने पहुंचे तो उनसे सरकारी फीस के बजाय 5 हजार रुपये मांगे गए। जब मनीष ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने उन्हें कागजों की कमियां बताकर घंटों चक्कर कटवाए। लेकिन मनीष ने हार नहीं मानी और भ्रष्टाचार के इस खेल की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली। देहरादून पुलिस लाइन में होलिका दहन का पर्व उल्लास और पारिवारिक माहौल के बीच मनाया गया। SSP देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया। इस अवसर पर एसएसपी डोभाल ने पुलिस परिवार के बच्चों और परिजनों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला जहां पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों ने एक साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। सावधान अगर आप होली के दिन गंगा की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़ा झटका हो सकती है। प्रशासन ने सुरक्षा और भारी भीड़ के मद्देनजर 4 मार्च को राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जनपद टिहरी की डीएम नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर एसडीएम नरेन्द्रनगर आशीष घिल्डियाल ने इसके स्पष्ट आदेश जारी किए हैं। पुलिस को आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए भी कहा गया है। डीएम और पुलिस प्रशासन के मुताबिक 4 मार्च को कोड़ियाल मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में बीते सालो की तरह इस साल भी राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक रहेगी। इस नियम को तोड़ने पर संबंधित राफ्टिंग कंपनी के खिलाफ लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा निवासी चार व्यक्तियों पर नशीला पदार्थ सुघकर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने आरोप लगाया है पीड़ित महिला के अनुसार यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा शाहपुर निवासी एक महिला ने मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को लंढौरा निवासी नौशाद ने किसी बहाने से अपने साथ एक कमरे में ले गया जहां पर उसने महिला को नशीला पदार्थ दे दिया नशा होने पर आरोपित ने अपने दोस्तों को भी बुला लिया। आरोप है कि इन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है l ईरान में हुई जंग के चलते मंगलौर क्षेत्र के कई लोगों के फँसे होने की सूचना के बाद मंगलौर विधायक काजी निज़ामुद्दीन ने पूरे मामले में गंभीरता जताते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव को एक पत्र भेजकर जल्द से जल्द मंगलौर के फँसे हुए लोगों को हिंदुस्तान बुलाने की बात कही है l विधायक का कहना है कि उत्तराखंड सचिव की तरफ से एक जवाब भी उनके पास आ चुका है और उन्होंने भी उनकी सूचना पर गंभीरता से अमल करते हुए ईरान में फँसे सभी लोगों की पूरी जानकारी माँगी है l