Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Mar-2026

राजधानी रायपुर में उस समय माहौल गरमा गया जब छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका निगम के महापौर मंगल चौबे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।क्रांति सेना के सदस्य बड़ी संख्या में निगम मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर की मूलभूत सुविधाओं सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट (RICU) का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में एम्स एक विश्वसनीय और अग्रणी संस्थान है तथा यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए नवा रायपुर में एम्स के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित करने पर विचार किया जाए। होली के मौके पर कांग्रेस द्वारा जारी किए गए एक व्यंग्यात्मक होली गीत को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल इस गीत में बीजेपी सरकार पर तंज कसा गया है। कांग्रेस के इस होली सांग का जवाब देते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भी होली गीत गाकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दो साल में बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ की दिशा बदल दी है और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।मंत्री वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को प्रदेश का विकास रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा कोयला मामले में दलाली हुई शराब घोटाले में कई लोग फंसे हैं और पीएससी भर्ती में बेरोजगार युवाओं के हक पर डाका डाला गया। धान के अंतर की राशि को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस द्वारा बीजेपी नेताओं की सूची जारी करने की मांग के बीच राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने पलटवार किया है।मंत्री वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार “सबका साथ सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि हो या धान के अंतर की राशि सभी पात्र हितग्राहियों—चाहे वे किसी भी दल से जुड़े हों—को समान रूप से दी जा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार ने होली से पहले ही किसानों और महिलाओं के खातों में राशि अंतरित कर दी है इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए न कि अनावश्यक राजनीति की जानी चाहिए। रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा होली नहीं मनाने के निर्णय के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।मंत्री वर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस का बस चले तो वे न होली मनाएंगे न गणेश पूजा और न ही दुर्गा पूजा होने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत की सभ्यता और सनातन परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्टर में धान खरीदी के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं उनके परिजनों को किए गए भुगतान का विवरण साझा किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे भाजपा की स्तरहीन राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वे और उनके नेता किसान हैं तो स्वाभाविक रूप से अपनी उपज का मूल्य प्राप्त करेंगे। भाजपा ने कोई खैरात नहीं दी है बल्कि यह किसानों के खून-पसीने की कमाई का पैसा है।दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के नाम सार्वजनिक किए गए हैं लेकिन क्या भाजपा में कोई किसान नहीं है? क्या भाजपा नेताओं ने धान नहीं बेचा? यदि भाजपा में साहस है तो वह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक जैसे नेताओं को धान खरीदी में कितना भुगतान प्राप्त हुआ इसका भी विवरण सार्वजनिक करे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर अयोध्या का भी विरोध किया था लेकिन सनातनियों के संघर्ष और केंद्र सरकार के प्रयासों से मंदिर निर्माण संभव हुआ। मंत्री वर्मा ने इसके लिए नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।