Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Feb-2026

जबलपुर के शीतला माई मंदिर के पास होलिका दहन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां आकर्षक और भव्य होलिका का निर्माण किया जा रहा है।साथ ही विभिन्न प्रकार की मूर्तियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।त्योहार को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जबलपुर में माता गुजरी महिला महाविद्यालय में 28 फरवरी को रंगों और उमंगों के साथ भव्य ‘गुलाल उत्सव’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य कियामहाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया जहां होली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गईं जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने नगर निगम के बाबू राकेश शर्मा को तीन हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी की मेडिकल लीव स्वीकृत करने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत EOW से की जिसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई।निगम मुख्यालय के सामने तय रकम लेते ही टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।EOW ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर में नगर निगम स्वच्छता अभियान के तहत लगातार नवाचार करते हुए नए कीर्तिमान रच रहा है।महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को नंबर 1 बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।कबाड़ से कमाल’ के बाद अब मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से स्वदेशी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं जिससे होली पर शहर महकेगा।निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने कहा कि इस नवाचार से स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी। जबलपुर नगर निगम ने एक ही दिन में 47 अनुकंपा नियुक्तियां देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है।मध्यप्रदेश में संभवतः पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।इन सभी कर्मचारियों की जॉइनिंग 1 मार्च से प्रभावी होगी।इससे पहले 85 नियुक्तियां दी जा चुकी थीं अब कुल संख्या 132 के पार पहुंच गई है।लगभग 500 संविदाकर्मचारियों का वेतन 9 हजार से बढ़ाकर सीधे 21 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।प्रशासन के अनुसार लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण से कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल है।