Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Feb-2026

होली पर MP में मावठा गिरेगा! मध्य प्रदेश में होली के दिनों में मावठा गिरने यानी आंधी-बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। यह एमपी में भी असर दिखा सकता है और ग्वालियर-चंबल हिस्से में मौसम बदला रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम (चक्रवात) एक्टिव है। वहीं एक ट्रफ की एक्टिविटी भी प्रदेश में देखने को मिल रही है। इस वजह से शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि इससे पारे में कोई फर्क नहीं पड़ा। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के 11978 पदों का रिजल्ट जारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के परिणाम 14 प्रतिशत ओबीसी पदों सहित परिणाम घोषित किए हैं। न्यूनतम वेतन 25300 रुपए है। महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। कुल 13089 पदों में से 11978 पदों (87%) के लिए नतीजे जारी किए हैं। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 9 से 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई थी। 110745 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए थे जिनमें से 103494 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यानी 7251 अनुपस्थित रहे थे। सर्वाइकल कैंसर से बचाने बालिकाओं को लगेगी वैक्सीन उज्जैन में 28 फरवरी से अगले 30 दिन तक 14 वर्ष से 15 वर्ष के मध्‍य की किशोरी बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। इस टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकेगा। वैक्सीनेशन के लिए माता-पिता या अभिभावकों को अपनी बेटी की उम्र से जुड़ा प्रमाण साथ लेकर अस्पताल जाना होगा। बर्थ सर्टिफिकेट आधार कार्ड या स्कूल आईडी जैसे दस्तावेज वैलिड हो सकते हैं. जिससे उम्र वेरिफाई हो सके। सरकारी अफसर को पहना दिया भाजपा का पटका सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मान नहीं मिलने से महिला कांग्रेस नेत्री प्रशासन से रूठ गई हैं। जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने कार्यक्रम को भाजपाई रंग देने और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजीव तिवारी को भाजपा का पटका पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर में भतीजा निकला 60 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड इंदौर में 60 लाख के गहने और नकदी की चोरी का मास्टरमाइंड दंपती का भतीजा ही निकला है। उसी ने चोरी की पूरी साजिश रची थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंची है। बावजूद इसके अब तक न तो पूरा खुलासा हो सका है न ही चोरी का माल बरामद किया गया। दंपती का भतीजा रोहित उर्फ गोलू हिरासत में है।