Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Feb-2026

भोपाल में राहुल गांधी की महाचौपाल पर सियासत गरमा गई है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने राहुल के किसान प्रेम को अज्ञानता करार देते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसा कि जिन्हें फसलों की समझ नहीं और जो यह तक नहीं जानते कि यूरिया का उपयोग कब और कहाँ होता है वे किसानों का क्या भला करेंगे? मंत्री ने दो टूक कहा कि किसानों के बारे में शून्य जानकारी रखने वाले राहुल गांधी केवल राजनीति कर रहे हैं।