फायरिंग कर भागे युवक! चिट्ठी में लिखा सरकार अंधी हो गई टोल बूथ पर फायरिंग कर भागे युवक चिट्ठी में लिखा- हाईवे बनाओ या टोल हटाओ सरकार अंधी हो गई है टोल बूथ पर फायरिंग कर भागे युवक मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने टोल बूथ पर पिस्टल से फायरिंग की और धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बदमाश सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। चिट्ठी में उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि “सरकार अंधी हो चुकी है” और “आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा”। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोदी-ट्रम्प डील के खिलाफ कांग्रेस की किसान चौपाल आज भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ आज भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल है। भोपाल के जवाहर चौक पर होने वाली इस चौपाल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।जवाहर चौक के सामने अटल पथ के दोनों तरफ की सड़कों पर बड़ा डोम लगाया गया है। कांग्रेस का दावा है कि करीब 50 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होगा। घूसखोर पंडत पर नोटिस फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के शीर्षक को लेकर उठे विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में दायर आपराधिक मानहानि परिवाद पर सुनवाई करते हुए जबलपुर की न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) अदालत ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे सहित नेटफ्लिक्स के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। ग्वालियर कोर्ट में सिंगर अदनान सामी ने पेश किया जवाब ग्वालियर में नवंबर 2022 में बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का लाइव शो मधोश अदनामी शामी होना था लेकिन वह कैंसिल हो गया था। पूरे शो की डील 33 लाख रुपए में हुई थी।इस मामले में आयोजक की ओर से कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जिसमें कहा था कि बॉलीवुड सिंगर ने 17.62 लाख रुपए एडवांस लेने के बाद भी शो नहीं किया। मामले में सोमवार 23 फरवरी को सिंगरर अदनान सामी का जवाब आया है। जिसमें कहा है कि आयोजकों की ओर से बार-बार तारीख बदलीं फिर भी तैयारी नहीं की। इसी के चलते कुछ घंटे पहले शो कैंसिल कर दिया गया। यह आयोजकों का फॉल्ट था जबकि कलाकार पर पूरा दोष डालकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। फरवरी में चौथी बार गिरा पानी...आज भी अलर्ट लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और दो ट्रफ के असर से मध्य प्रदेश में एक बार फिर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को 10 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा जबकि मंगलवार को बालाघाट-डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। वहीं दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 2 ट्रफ सक्रिय है। इनके असर से प्रदेश में फरवरी महीने में चौथी बार बारिश का दौर शुरू हुआ है जो मंगलवार को भी रहेगा। अनूपपुर डिंडौरी मंडला सिवनी और बालाघाट में बारिश हो सकती है।