राहुल गांधी कल भोपाल में जवाहर चौक पर होगी किसान महाचौपाल 24 फरवरी को भोपाल में इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल होगी। इस महाचौपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम होगा। सरसों पर भी भावांतर देगी MP सरकार मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने सरसों पर भी भावांतर योजना लागू करने का फैसला लिया है जिससे किसानों को न्यूनतम मूल्य का लाभ मिल सके और बाजार भाव कम होने की स्थिति में उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।सीएम ने ये भी कहा कि मूंग की बजाय उड़द के उत्पादन पर हमारा फोकस है इसीलिए बोनस देने का फैसला किया है। सरकार किसान को ऊर्जा दाता बनाने के लिए भी संकल्पित है।कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने इंडिया-यूएस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ विधायक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे पहनकर विरोध जताते नजर आए। भोपाल में चलती गाड़ी में ड्राइवर की बिगड़ी तबीयत भोपाल के शाहपुरा लेक के पास इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के सामने सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। कार की नंबर प्लेट पर ‘मध्य प्रदेश प्रशासन’ लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर पास के पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में केवल ड्राइवर ही मौजूद था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के सीने में तेज दर्द हुआ था। बड़े तालाब से अतिक्रमण-प्रदूषण हटाने सांसद ने बुलाई बैठक बड़े तालाब को अतिक्रमण और प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से सांसद आलोक शर्मा ने सोमवार को कलेक्टोरेट में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई यहां सांसद ने बड़े तालाब का मास्टर प्लान नए सिरे से तैयार करने को कहा तो कलेक्टर पूछ बैठे कि तालाब के आसपास कितना अतिक्रमण बचा है। इस पर सभी एसडीएम बगलें झांकने लगे।सांसद शर्मा ने पूछा कि भदभदा डेम के पास प्रेमपुरा से 227 झुग्गियां पहले हटाई गई हैं पर अभी भी 26 झुग्गियां बची हैं वे अभी तक क्यों नहीं हटाई गईं? उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा भोपाल वक्फ बोर्ड की जागीर हो गया है। भोपाल की जनता की सहुलियत के लिए मेट्रो ट्रेन की लाइन डालो तो कहते हैं कि यह वक्फ की जमीन है। ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप धर्म बदलने का दबाव बनाया छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में 3 लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने की एफआईआर कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूटीशियन के साथ एक 32 वर्षीय महिला भी थाने पहुंची थी उसने पुलिस को बताया कि चंदन ने रेप करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया था। उसे बुर्का पहनवाया और नमाज भी पढ़वाई। बायोलॉजी के एग्जाम में पकड़े गए 7 नकलची MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। हर बार एग्जाम के साथ नए नकलची पकड़े जा रहे हैं। सोमवार को 12वीं की बायोलॉजी का एग्जाम हुआ जिसमें 7 नकल के प्रकरण बने। इनमें सबसे ज्यादा 3 केस मुरैना से सामने आए जबकि अन्य 4 जिलों से एक-एक केस दर्ज किया गया है। इन जिलों में भोपाल इंदौर ग्वालियर और देवास शामिल हैं। परीक्षा के टाइमटेबल के अनुसार मंगलवार को 10वीं का गणित और बुधवार को 12वीं का मैथमेटिक्स का एग्जाम होगा। अधिकारियों के अनुसार अभी भी माइक्रो पर्चियां हथेली पर लेखन जूतों-मोजों में नोट्स ब्लूटूथ ईयर डिवाइस और वॉशरूम में कॉपीिंग जैसे तरीके सक्रिय हैं। अब तक सामने आए नकल के प्रकरणों में स्टूडेंट्स इन तरीकों से चीटिंग करते पकड़े गए हैं। विंटेज कार में घूमते दिखे एक्टर अरबाज खान भोपाल में इन दिनों फिल्मी हलचल तेज है। अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस की एक नई फिल्म की शूटिंग शहर में जारी है। फिल्म फिलहाल अनटाइटल्ड है और इसका नाम अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग 8 फरवरी से भोपाल में चल रही है और यह शेड्यूल 15 मार्च तक जारी रहेगा। टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार शूट कर रही है।फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ओल्ड सिटी इलाके में हो रही है। इकबाल मैदान इब्राहिमपुरा चौक मार्केट गुर्जरपुरा और कोहेफिजा क्षेत्र में यूनिट ने कई सीन फिल्माए हैं। इन इलाकों में शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। शिवपुरी में ओले जबलपुर में बारिश मध्य प्रदेश में लो-प्रेशर एरिया और एक ट्रफ की वजह से फरवरी में चौथी बार बारिश हुई। शिवपुरी में भारी ओले गिरे साथ में बारिश भी हुई। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से सरसों चना गेहूं और टमाटर की खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ।जानकारी के मुताबिक जिले की पिछोर करैरा नरवर और शिवपुरी तहसीलों में बारिश हुई। लालगढ़ रायश्री और टोंगरा गांवों में भारी ओले गिरे। इन गांवों में खेतों में बड़े-बड़े ओले गिरे। हालात यह रहे कि खेत पूरी तरह ओलों की सफेद चादर से ढक गए।