Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Feb-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के बालावाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र सम्मेलन नहीं बल्कि हिंदू समाज की चेतना एकता और आत्मगौरव का महापर्व है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आज जागृत समर्पित और अपने धर्म-संस्कृति के प्राचीन वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संगठित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ऐसे आयोजन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधताओं से भरे भारत में संघ ने भेदभाव से ऊपर उठकर एकात्मता की भावना को मजबूत किया है। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल ने भी आज कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय कूच किया। हालांकि इससे पूर्व ही पुलिस बल ने बैरिकेटिंग लगा कर उन्हें रोक दिया। उत्तराखंड क्रांति दल ने कानून व्यवस्था के साथ ही भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों द्वारा शिक्षा निदेशक को पीटे जाने पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। साथ ही कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में जंगल राज चल रहा है और खुद उनके विधायक ही अधिकारियों को पीट रहे हैं। उत्तराखंड में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की प्रमुख जल परियोजनाओं की प्रगति वित्तीय स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर देहरादून और हल्द्वानी क्षेत्र को लाभ पहुंचाने वाली बहुचर्चित बांध परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि सौंग बांध परियोजना जिसकी कुल लागत 2079 करोड़ 64 लाख रुपये है तेजी से आगे बढ़ रही है। हरिद्वार में कुंभ और अर्धकुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए स्थायी ढांचागत कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पंत द्वीप क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के भी आदेश जारी किए गए हैं ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों और कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें। सरकार का उद्देश्य है कि विकसित की जा रही सुविधाओं का लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी स्थायी रूप से मिल सके। देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून दंगारोधी कानून और आपरेशन कालनेमी के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर सभी को समान अधिकार देने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर समान शिक्षा व्यवस्था की नींव रखने तथा राज्य में हिन्दू स्टडी सेंटर की स्थापना जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडराने के साथ ही वर्षा-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बीते कलदोपहर बाद चोटियों पर हिमपात हुआ और निचले इलाकों में हल्की वर्षा से पारे में गिरावट दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड लौट आई है।। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा-बर्फबारी का क्रम बना रह सकता है। बीते रविवार कि बात की जाए तो देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धूप खिली। हालांकि दोपहर बाद बादल मंडराने लगे। बदरीनाथ हेमकुंड साहिब समेत अन्य चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी- कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ ही हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान - सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है।