Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Feb-2026

एंकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और राहुल गांधी को सोचने का समय निकालना चाहिए। जो काम उन्होंने 55 साल में नहीं किया वह हमने कम समय में कर दिखाया।” कांग्रेस को महाकाल से माफी मांगनी चाहिए और प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर गलत बयानबाजी बंद करनी चाहिए।यूरोपीय यूनियन समझौता किसानों के हित में सीएम ने स्पष्ट किया कि यूरोपीय यूनियन से हुआ समझौता किसानों के लाभ के लिए है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश को वैश्विक एग्रो एक्सपर्ट के रूप में स्थापित करने की दिशा में उठाया गया है।हाल ही में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता को दर्शाता है। यह राष्ट्र और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला व्यवहार है।”भावांतर योजना और किसानों को लाभ मुख्यमंत्री ने बताया कि सोयाबीन के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भावांतर योजना के तहत दी गई है जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है और कई राज्यों ने इसे अपनाया है ।।।