Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Feb-2026

बच्चा चोर बोलकर युवक की पिटाई का VIDEO मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार शाम बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भीड़ ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा। भीड़ ने शख्स के हाथ-पैर बांध दिए थे। सड़क पर घसीटा। इसके बाद लात-घूंसे बरसाए। भीड़ में मौजूद लोगों ने पीटने का वीडियो भी बनाया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को नरसिंहपुर इलाके में व्यक्ति घूमता हुआ नजर आ रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने शंका के आधार पर उसे बच्चा चोर समझ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने बिना किसी पुष्टि किए लात-घूसों से पीटा। सीहोर में बच्चा चोर की बात अफवाह निकली सीहोर जिले में भी बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना रविवार रात सीहोर के ग्राम नोनीखेड़ी-खामलिया मार्ग पर हुई। पुलिस फिलहाल व्यक्ति के दस्तावेजों की जांच कर रही है और उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है। वह किसी देवस्थान पर आया था और भटकते हुए गांव नोनीखेड़ी जा पहुंचा। इन दिनों शहर गांव और कस्बों में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह तेजी से फैली हुई है। ग्वालियर से अबतक 3 युकां नेता अरेस्ट दिल्ली पुलिस ने एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन करने के आरोप में यूथ कांग्रेस के दो और नेताओं को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। इनके नाम राजा गुर्जर और अजय कुमार हैं। इससे पहले रविवार को यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को भी ग्वालियर से हिरासत में लिया गया था।आरोप है कि इन नेताओं ने कार्यक्रम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र और झांसी रोड थाना क्षेत्र से तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए तीनों को दिल्ली ले जाया गया है। दिल्ली की तर्ज पर भोपाल का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट भोपाल में बनने वाले नए सेंट्रल विस्टा/स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना के प्राथमिक स्वरूप पर सहमति दे दी है। बैठक में हाउसिंग बोर्ड को 4 महीने यानी 30 जून के पहले डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइनल करने को कहा है। बोर्ड ने सेंट्रल विस्टा की डिजाइन और डीपीआर के लिए टेंडर के माध्यम से आर्किटेक्ट भी फाइनल कर दिया है। वल्लभ भवन हमीदिया हॉस्पिटल जेएनयू दिल्ली जैसे संस्थान डिजाइन करने वाली फर्म मेसर्स सीपी कुकरेजा सेंट्रल विस्टा बना रही है। प्रस्तावित नया प्रोजेक्ट लगभग 1 हजार करोड़ रुपए का है। एमपी में फरवरी में चौथी बार बारिश का अलर्ट लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और ट्रफ लाइन की वजह से मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी हिस्से के 8 जिलों में बारिश गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें सीधी सिंगरौली शहडोल उमरिया अनूपपुर मंडला डिंडौरी और बालाघाट जिले शामिल हैं।