Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Feb-2026

मंत्री के भाषण पर हूटिंग गो बैक के नारे लगे विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव का शुरू हो चुका है। हालांकि शुक्रवार को पहले ही दिन मंच पर ऐसी परिस्थिति बनी जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 16 मिनट तक अपना संबोधन दिया। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भी 3 मिनट तक अपनी बात रखी। जब संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का भाषण शुरू हुआ तो दर्शक बुरी तरह भड़क गए। पर्यटकों को नृत्य का इंतजार था लेकिन नेताओं के लंबे भाषणों ने उनका सब्र तोड़ दिया। देखते ही देखते सामने बैठी भीड़ गो बैक के नारे लगाने लगी और चारों तरफ से हो-हो का शोर सुनाई देने लगा।हैरानी की बात यह रही कि इतनी भारी हूटिंग के बावजूद मंत्री जी अपना भाषण देते रहे। नागदा को गांव बताने पर अमिताभ बच्चन की मुश्किलें बढ़ीं सोनी चैनल पर 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम में नागदा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। शो के होस्ट और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को पानी की समस्या से जूझ रहा छोटा सा गांव बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।इस मामले में नागदा के ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए प्रकरण सीआईएस (Case Information System) में दर्ज करने और संबंधित थाने को प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल किसी भी सिविल या क्रिमिनल केस को अदालत में दाखिल करने पर CIS में रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद पिटीशन को कोर्ट द्वारा एक्स्पेट करना माना जाता है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है। शिवलिंग पर बाघ ने रगड़ा सिर वीडियो कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के सडार जंगल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बाघ जंगल में स्थित प्राचीन शिवलिंग के पास पहुंचकर काफी देर तक अपना सिर और जीभ रगड़ता दिखाई दे रहा है। घटना स्थल गांव से महज 400 मीटर दूर बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं। कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं जबकि वन विभाग का कहना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थर या ठोस सतहों से शरीर रगड़ते हैं। हेमंत कटारे का उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। वहीं शनिवार को बादल छाए हुए हैं। नए सिस्टम की वजह से 23 और 24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा।