Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Feb-2026

इंदौर-ग्वालियर समेत 22 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बुधवार को आंधी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। इनमें इंदौर ग्वालियर-उज्जैन भी शामिल हैं। रतलाम जिले के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई है। 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम बदलेगा। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को जिन जिलों में बारिश होने के आसार है उनमें इंदौर उज्जैन ग्वालियर धार आलीराजपुर झाबुआ धार रतलाम शाजापुर राजगढ़ आगर-मालवा नीमच मंदसौर गुना अशोकनगर शिवपुरी श्योपुर मुरैना भिंड दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। भोपाल बड़वानी खरगोन देवास सीहोर विदिशा सागर दमोह पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं। भोपाल में अनुराग हुमासमेत दिग्गजों का जमावड़ा राजधानी में 21 और 22 फरवरी 2026 को मिंटो हॉल में आयोजित होने जा रहे ‘भोपाल फिल्म फेस्टिवल’ में देश के चर्चित फिल्मकारों और कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। दो दिवसीय इस आयोजन में बेहतरीन सिनेमा के साथ सार्थक संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता जूरी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। विशेष अतिथि के तौर पर अनुराग बसु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं ‘कठल’ के निर्देशक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यशोवर्धन मिश्रा भी निर्णायक मंडल का हिस्सा रहेंगे। आईटी एक्ट मामले में परासिया नपा अध्यक्ष गिरफ्तार छिंदवाड़ा में महिलाओं से छेड़छाड़ और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को मंगलवार शाम चांदामेटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि विनोद मालवीय के खिलाफ महिलाओं से अशोभनीय बातचीत और ठेकेदार से कमीशन मांगने से जुड़ा कथित ऑडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। इसी प्रकरण में उन पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। मेले में चलते झूले पर मधुमक्खियों का हमला VIDEO नागदा के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे शिवरात्रि मेले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। चलते झूले पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नागदा के सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। घटना का VIDEO भी सामने आया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला अपनी पूरी रफ्तार में था तभी अचानक मधुमक्खियों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। झूले में बैठे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। बचने के लिए कई लोग सीटों पर झुक गए और कपड़ों से चेहरा ढंकने लगे। युवक के नाखून उखाड़े हाथ-पैर तोड़े नर्मदापुरम जिले में 6 लोगों ने एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। बाएं हाथ की दो उंगलियों और अंगूठे के नाखून उखाड़ दिए। फिर तड़पता छोड़कर भाग निकले।युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।वारदात जिले के बानापुरा में मंगलवार दोपहर की है। इसे पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया।