Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Feb-2026

मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 11.14% की छलांग के साथ बनी अधिक गतिशील अर्थव्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था समावेशी विकास के साथ अत्यंत गतिशील अर्थव्यवस्था बन गई है. वित्तीय अनुशासन पारदर्शी प्रशासन और दूरदर्शी नीतियों के साथ मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है. मध्यप्रदेश विधान सभा में मंगलवार को प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था योजनाबद्ध रूप से संतुलित और परिणामोन्मुखी है. वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए मध्यप्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद प्रचलित मूल्यों पर ₹1669750 करोड़ आँका गया है जो पिछले वर्ष के ₹1502428 करोड़ की तुलना में 11.14 प्रतिशत की वृद्धि का संकेत देता है। वर्ष 2011–12 से 2025–26 के बीच मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति शुद्ध आय में उल्लेखनीय उछाल हुआ है। प्रचलित मूल्यों पर यह राशि ₹38497 से बढ़कर ₹169050 हो गई है जबकि स्थिर मूल्यों पर यह ₹76971 तक पहुँची है। यह आय वृद्धि दर्शाती है कि विकास केवल आंकड़ों में नहीं बल्कि वास्तविक जीवन स्तर में भी प्रतिबिंबित हुआ है।