रेप के आरोपी उत्तम स्वामी की कथा में महिलाओं पर फेंका पानी की बदसलूकी जबलपुर के पास हीरापुर बेका गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दिन (15 फरवरी) विवाद खड़ा हो गया। कथा वाचक उत्तम स्वामी के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं से बदसलूकी और मंच से पानी फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। बता दें कि उत्तम स्वामी दुष्कर्म के आरोपों से घिरे हैं।जानकारी के मुताबिक 9 से 15 फरवरी तक गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रविवार को समापन कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के पास भीड़ बढ़ गई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग महिलाओं को धक्का देते और मंच से पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। वंदे मातरम गाना होगा…वरना यहां से जाना होगा छिंदवाड़ा में रेलवे स्टेशन के पास स्थित दादा धूनी वाले दादा मंदिर से सोमवार शाम हिंदू गर्जना रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवा और बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुईं। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ। सभा को टी. राजा सिंह ने संबोधित किया और विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। पिछले दिनों वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता को लेकर ओवैसी के दिए गए बयान पर भी टी राजा ने सख्त रुक दिखाया और गाने के माध्यम से हिदायत दी “वंदे मातरम गाना होगा... वरना यहां से जाना होगा.. नहीं तो तेरी औकात बता देंगें” इसके साथी टीपू सुल्तान को नायक बताने वाले बयान पर राजा ने खुलकर इतिहास बताया उन्होंने बताया कि टीपू सुल्तान ने सिर्फ अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़े “वह टीपू सुल्तान नहीं टीपू शैतान है” मामी के साथ मिलकर नानी की हत्या सतना के रामपुर बाघेलान में अवैध संबंधों को छिपाने के लिए एक नाती ने अपनी मामी के साथ मिलकर 65 वर्षीय नानी की हत्या कर दी। दोनों को खेत में आपत्तिजनक स्थिति में नानी ने देख लिया था जिसके बाद राज खुलने के डर से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने सोमवार को इस अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। भिंड में पार्षद पति ने लगाई झाड़ू भिंड नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 में सफाई व्यवस्था ठप होने से नाराज पार्षद पति ने खुद झाड़ू लगाकर विरोध जताया। वार्ड में पिछले 15 दिनों से न तो झाड़ू लगी है और न ही कचरा उठाने वाली गाड़ी आ रही है। पार्षद सुलेखा विनोद दूरवार के पति विनोद दूरवार ने वार्डवासियों के साथ सड़क पर उतरकर करीब एक घंटे तक सफाई की और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। विनोद दूरवार ने आरोप लगाया कि जब कोई वार्डवासी सफाई कर्मचारियों से बात करता है तो वे अभद्र भाषा में जवाब देते हैं। सफाई ठेकेदार यह तक कह देता है कि “हम किसी के बाप के नौकर नहीं हैं सफाई अपने तय समय-टेबल से होगी।” इस तरह के व्यवहार से वार्डवासी बेहद आहत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।