Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Feb-2026

जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। सांसद संतोष पांडे ने बताया कि नई नियुक्तियों के बाद यह अहम बैठक आयोजित की गई जिसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों सहित संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराया जाएगा। बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय समेत करीब एक हजार पदाधिकारी शामिल हुए।