Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Feb-2026

विधायक ने चलाई गोली TI बोले कार्रवाई होगी विधायक ने चलाई गोली TI बोले कार्रवाई होगी श्योपुर में महाशिवरात्रि पर ग्राम मुंडला (बड़ौदा क्षेत्र) में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का VIDEO सामने आया है। क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।रविवार को पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर शामिल हुए। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होती है। नपा अध्यक्ष ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी छिंदवाड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने रविवार रात अपनी फेसबुक आईडी से एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगातार लग रहे आरोपों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों सहित आत्मदाह करने की बात कही हैं। अध्यक्ष मालवीय पिछले कुछ दिनों से विभिन्न आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इन मामलों की जांच जारी है। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाने लगा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर शनिवार को हवा में लड़खड़ाने लगा। वे खंडवा के पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सीएम का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा तो वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा। फिर कुछ पलों के लिए हवा में थम गया।पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया और हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी। इसके बाद सीएम यादव खंडवा से भोपाल पहुंचे। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है। वकील आज कोर्ट की सुनवाई से रहेंगे अलग प्रदेश के वकील आज सोमवार को न्यायालयीन कार्य से अलग रहेंगे। 14 फरवरी शिवपुरी जिले में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उस समय हुई जब अधिवक्ता यूनिफॉर्म में कोर्ट जा रहे थे।इससे आक्रोशित वकीलों ने विरोध स्वरूप प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है। यह फैसला रविवार को मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल की बैठक में लिया गया है। इससे पहले मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जिला बार और हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार ने भी संयुक्त रूप से सोमवार को पैरवी न करने का निर्णय लिया था। बारिश होने का अलर्ट जारी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर चंबल-सागर के साथ उज्जैन संभाग में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर श्योपुर मुरैना भिंड दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ और नीमच में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और इंदौर में बादल छा सकते हैं। रविवार को प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर दिखने को मिला। खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया तो दतिया धार गुना ग्वालियर इंदौर रायसेन रतलाम उज्जैन दमोह जबलपुर खजुराहो मंडला नरसिंहपुर सागर सतना और उमरिया में पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा।