रात 2 बजे बड़ा बदलाव एमपी में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर मध्यप्रदेश में शुक्रवार रात 2 बजे के बाद 11 आईएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव को पदस्थ किया गया है।इसी तरह मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी गई है। इनके पास इस अहम जिम्मेदारी के साथ-साथ परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।इसी तरह जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। सक्सेना चार महीने इस पद पर रहे। आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है। अग्रवाल आबकारी आयुक्त के पद पर दो साल रहे। उन्हें नई आबकारी नीति लागू होने से ठीक पहले हटाया गया है। मंत्री विजय शाह ने एसटी छात्रों के लिए की घोषणाएं जातीय भेदभाव को लेकर छात्राओं ने मंत्री विजय शाह से शुक्रवार को सवाल किए। मंत्री शाह गर्ल्स कॉलेज के छात्रोत्सव पंख में शामिल होने पहुंचे थे।मंच से मंत्री ने आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए बस छात्रावास आवास भत्ता नीट और पीएससी परीक्षाओं जैसी कोचिंग के लिए नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणाएं की।ऐसे में सामान्य वर्ग की छात्राओं ने उनके सामने सवाल किए कि मंत्रीजी कॉलेज तो सभी का है। फिर शिक्षा और उससे जुड़े लाभों से हमें क्यों वंचित किया जा रहा है। वह लाभ हमें भी मिलना चाहिए। ऐसे में जातीय भेदभाव क्यों? इस पर शाह ने कहा मैं जरूर आपकी बात रखूंगा। वैलेंटाइन डे आज- संगठनों ने जताया विरोध वैलेंटाइन डे को लेकर राजधानी भोपाल में एक बार फिर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव का विरोध करते हुए सख्त रुख अपनाया है। वहीं संस्कृति बचाओ मंच ने शहरभर में 15 निगरानी दस्ते गठित कर होटल मॉल और पार्कों पर नजर रखने की घोषणा की है। भोपाल में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार भोपाल में शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की बोलेरो मुबारकपुर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद दूसरी लेन में पलटते ही उसमें आग लग गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे से जुड़ा वीडियो शुक्रवार को सामने आया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात होने से परिजन लगातार फोन कर रहे थे। जल्द घर पहुंचने की कोशिश में चालक ने रफ्तार बढ़ा दी जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है। 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम प्रदेश में 16 फरवरी के बाद बादल छा सकते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से ऐसा होगा। इससे पहले भोपाल इंदौर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ गई है जबकि पचमढ़ी खजुराहो और कटनी की रातें ठंडी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फरवरी में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। हालांकि तेज सर्दी नहीं पड़ेगी और न ही घना कोहरा रहेगा।