Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Feb-2026

शराबी शिक्षक ने नशे में क्लास रूम के अंदर कर दी पेशाब पंडित दीनदयाल के सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण के पथप्रदर्शक: शेषराव यादव विद्युत मंडल के पेंशनरों ने दिया धरना महादेव मेले में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र भूराभगत मेले में आबकारी विभाग की दबिश जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के लखनवाड़ा एकीकृत माध्यमिक शाला में एक शिक्षक द्वारा शराब के नशे में कक्षा कक्ष के अंदर पेशाब करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हंगामा किया और विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। बताया गया कि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे जनशिक्षक व बीआरसीसी द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया है और जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जा रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं अस्पताल में शिक्षक की मेडिकल जांच को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी रही। छिंदवाड़ा में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई।स्थानीय दीनदयाल उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें महान चिंतक अर्थशास्त्री और एकात्म मानववाद के प्रणेता के रूप में याद किया।उन्होंने कहा कि व्यक्ति समाज राष्ट्र और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण विकास ही सच्चा विकास है।शेषराव यादव ने अंत्योदय के विचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ सबका विकास” मंत्र से जोड़ते हुए इसे आज भी प्रासंगिक बताया। छिंदवाड़ा विद्युत मंडल के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों ने बुधवार को खजरी चौक पर अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-आंदोलन किया। आंदोलनकारियों ने पेंशन की गारंटी तथा केंद्र सरकार द्वारा घोषित दर से महंगाई राहत के भुगतान की मांग उठाई। पेंशनर संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। छिंदवाड़ा जिले के भूराभगत में आयोजित पारंपरिक महादेव मेला इस वर्ष आस्था के साथ-साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है।ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा द्वारा तैयार किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इसके साथ बनाई गई ग्रामीण कुटिया भी लोगों को ग्रामीण संस्कृति की झलक दे रही है।बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर फोटो और रील बनाते नजर आ रहे हैं। जिले के परासिया थाना क्षेत्र के बी.जे. सायडिंग वार्ड नंबर 07 में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया जहां बेटे ने अपने ही पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार आरोपी नीरज इवनाती ने घर में तेज आवाज में होम थियेटर बजाने को लेकर हुए विवाद में पिता भारत लाल इवनाती (72) पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। थाना परासिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इनर ग्राउंड के सामने से निगम ने हटाया अतिक्रमण शहर के नागपुर रोड स्थित इनर ग्राउंड के सामने नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटाए।कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई।निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई एल-2 सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त आबकारी दल ने भूराभगत मेला और आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान 400 किलो महुआ लहान और 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।जलपान गृह होटल और ढाबों से 14.8 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब भी जब्त की गई।मौके पर कुल 4 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। महादेव मेले में परिवहन विभाग की सख्ती 8 वाहनों पर कार्रवाई छिंदवाड़ा-भूराभगत-पचमढ़ी मार्ग पर परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। महादेव मेले के दौरान चल रहे छोटे-बड़े यात्री वाहनों की सघन जांच की गई।ओवरलोडिंग किराया सूची अग्निशामक यंत्र और आवश्यक दस्तावेजों की जांच में 8 वाहनों में कमियां पाई गईं।मोटरयान अधिनियम के तहत 12 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि अधिक किराया वसूली और नियमों के उल्लंघन पर परमिट निरस्त किया जाएगा। बाहरी राज्य से लाकर कर रहा था ताड़ी का अवैध कारोबार आरोपी गिरफ्तार छिंदवाड़ा के थाना कुंडीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध ताड़ी बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कोण्डा जलपाना निवासी नालगोंडा आंध्रप्रदेश हाल ग्राम सहजपुरी टोला को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से दो कुप्पियों में भरी करीब 30 लीटर ताड़ी जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 2400 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। श्री पंचमुखी शिव मंदिर परतला में शिवपुराण कथा का आयोजन परतला के श्री पंचमुखी शिव मंदिर परतला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संगीतमय शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।कथा का समापन 15 फरवरी को होगा जिसमें विशेष पूजन और दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।