किसान गर्जना ने रैली निकालकर किया बिजली कार्यालय का घेराव सरेखा आरओबी सियासी गरमाहट पूर्व सांसद ने किया निरीक्षण बेटियों के लिए हक की लड़ाई विधवा महिला पहुंची कलेक्ट्रेट पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग किसानों को 10 घंटे लगातार बिजली दिये जाने की मांग को लेकर किसान गर्जना संगठन द्वारा 11 फरवरी को मॉयल नगरी भरवेली में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुये बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। किसान गर्जना बैनर तले किसानों ने मुंडीमाई भरवेली से रैली निकालकर बिजली कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुये सिंचाई के लिये पर्याप्त बिजली दिये जाने की मांग करते हुये भरवेली फीडर के जे.ई सुभाष नाग को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने मांग की है कि सुरवाही फीडर से जुड़े किसानों को हर दिन कम से कम 10 घंटे अनवरत बिजली प्रदाय किया जाए। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही है। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि ये ज्ञापन महज औपचारिकता नहीं किसानों की सहनशीलता की सीमा का संकेत है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र मांगों पर अमल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बालाघाट के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे डामरीकरण कार्य को पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रुकवा दिया। बुधवार को वे अचानक ओवरब्रिज पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डामर बिछाने की प्रक्रिया को मानकों के विपरीत बताते हुए उन्होंने काम तत्काल रोकने के निर्देश दिए।मुंजारे ने आशंका जताई कि यदि इसी तरह लापरवाही जारी रही तो भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही सड़क की परत उखड़ सकती है। उन्होंने संबंधित इंजीनियर को फोन पर फटकार लगाते हुए गुणवत्ता सुधारने और तकनीकी जांच कराने को कहा।पूर्व सांसद ने चेतावनी दी कि मानकों के खिलाफ काम पाए जाने पर जिम्मेदार ठेकेदार और एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। ओवरब्रिज शहर यातायात के लिए अहम है। बालाघाट में पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर एक विधवा महिला ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम ददिया निवासी मंजूलता भगत मंगलवार को अपनी दो बेटियों और ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है।मंजूलता का आरोप है कि पैतृक संपत्ति जिसमें उनके पति का भी हिस्सा था उसे सास और जेठ ने मिलकर जेठानी और उसके बच्चों के नाम कर दिया। साथ ही बालाघाट स्थित मकान बेचने का दबाव बनाया जा रहा है और डराने-धमकाने की कोशिश हो रही है।ग्रामीणों ने महिला को वैधानिक अधिकार दिलाने की मांग की है। पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई इसलिए कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की गई है। बालाघाट जिले के किरनापुर में बिना वैध डिग्री एलोपैथिक इलाज करने वाले क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की आकस्मिक जांच में कावरे चौक स्थित क्रिष क्लीनिक के संचालक अपूर्बो कुमार सरकार के पास एलोपैथिक चिकित्सा की मान्य योग्यता नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और सर्जरी से संबंधित उपकरण बरामद कर जब्त किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने खंड चिकित्सा अधिकारी को किरनापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार कराएं ताकि स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके। . सनातन संस्कृति व आध्यात्म को बढ़ाने शहरीय क्षेत्र के हरि मंगलम लॉन में १३ फरवरी की शाम ६ बजे संगीतमय भजन संध्या व देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर भजन गायक अमन परवाना कोलकाता के द्वारा मातारानी का समधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएंगी। इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारी संदीप सोनगढ़े व विपिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि देवीजागरण के माध्यम से हम युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहते है वह इस तरह के धार्मिक आयोजन करें जिससे हमारी धर्म संस्कृति व सनातनी परम्परा बनी रहे। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने संगठन विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक जिले की सभी पंचायतों में कांग्रेस कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा।बुधवार को आयोजित समन्वय समिति की बैठक में संगठन सृजन और आगामी पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। चंदन यादव ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए शहर वार्ड और मोहल्ला स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी।नगर पालिका में कांग्रेसी पार्षदों की सक्रियता को लेकर उन्होंने माना कि सुधार की जरूरत है और आने वाले समय में संगठन को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।