Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Feb-2026

गांजा की तस्करी करते एक गिरफ्तार एक फरार 6 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त बस स्टैंड से स्टैंड हटाने पर ऑटो चालकों ने जताया विरोध सौंपा ज्ञापन गुडरू में चला प्रशासन का बुलडोज़र विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद नहीं झुका प्रशासन-ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण थाना नवेगांव पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 किलोग्राम से अधिक गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है जब्त किया है। जानकारी के अनुसार 4 फरवरी की शाम विद्यागांव-भमोड़ी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक को रोका गया। पुलिस को देखकर दोनों युवक जंगल की ओर भागने लगे। घेराबंदी कर कायदी निवासी वेदप्रकाश पिता नेतराम सैनिक को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। शहर मुख्यालय स्थित बस स्टैंड से बस स्टैण्ड को सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण करने का हवाला देते हुए यातायात थाना प्रभारी द्वारा बस स्टैंड स्थित खिलिया मुखिया के सामने लगने वाले ऑटो स्टैंड को हटाकर चौपाटी के सामने खाली भूमि पर ऑटो स्टैंड लगाने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश से ऑटो चालक काफी परेशान है और ऑटो चालकों ने बस स्टैण्ड से उन्हें हटाये जाने का विरोध जताया है। उन्होंने बस मालिकों के इशारे पर उनका ऑटो स्टैंड हटाए जाने का आरोप लगाते हुए ५ फरवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूर्व के स्थान से ऑटो स्टैण्ड नहीं हटाए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि बस स्टैंड परिसर में लगने वाले ऑटो स्टैंड को हटाया जाता है तो इसका पुरजोर विरोध करते हुए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा व ऑटो बंद कर वाहन की चाबी प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। ग्राम पंचायत गुडरू में पंचायत भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सरपंच की ठोस पहल और शिकायत के बाद तहसीलदार लामता ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर पंचायत भूमि से अतिक्रमण हटवाया जानकारी के अनुसार गुडरू पंचायत भवन के इर्द‑गिर्द स्थित पंचायत कि शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। इस संबंध में ग्राम पंचायत गुडरू द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतु तहसील कार्यालय लामता को दिया गया था जिसपर लामता तहसीलदार द्वारा सभी पक्ष को सुनते हुए दिनाँक 16/1/2026 को बेदखली आदेश पारित कर अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी किया गया जिसके पालन में तहसीलदार लामता राजस्व निरीक्षक चांगोटोला हल्का पटवारी एवं पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि क्षेत्रीय विधायक के कथित हस्तक्षेप के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकीऔर कानून के अनुसार पंचायत कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सिवनी जिले के अर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजनवाड़ा निवासी ५७ वर्षीय प्रौढ़ की खमरिया समीप सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने पर ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक शिवप्रसाद पिता मुन्नेलाल वायेकर के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सजनवाड़ा से ग्राम बनेरा आ रहा था। इस दौरान खमरिया समीप रोड़ पार करते समय अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसे गंभीर चोट आने पर उपचार के लिये कटंगी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर किया गया। अस्पताल में ईलाज दौरान शिवप्रसाद ने दम तोड़ दिया। ब्राम्हण समाज द्वारा पहली बार जिले में ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक किया जा रहा है। टूर्नामेंट शहर के मयूर टॉकीज सामने मैदान में आयोजित होगा। इस संबंध में गुरूवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि ब्राम्हण प्रीमियर लीग का शुभारंभ ६ फरवरी को शाम ५ बजे से किया जाएगा। टूर्नामेंट में शहरीय क्षेत्र की 6 टीमें सहभागिता करेगी। जिनके बीच लीग मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 फरवरी को रात्रि में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये व उपविजेता टीम को 7100 रूपये व ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से मोनू पाण्डेय विनोद शर्मा शिवम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। पुलिस का मूल मंत्र वर्दी के साथ हम दर्दी को चरितार्थ करते हुए जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 123 के संवेदनशील और बहुत ही सुलझे अधिकारी हजारी लाल कमांडेंट 123वी बटालियन ने गांव के बच्चों की प्रतिभा को पहचान अति दुर्गम स्थल के बच्चों के साथ बल्ला घुमाया तो गांव के बैगा आदिवासी मासूम बच्चों के चेहरे की चमक और खुशी देखते बनती थीबहुत सारे बच्चे जिनमें प्रतिभा तो है और पर्याप्त संसाधनों के अभाव में वो खेल का अपना हुनर नहीं दिखा पाते थेउन सभी बच्चों को प्रतिभाओं को पहचान कर आज उनके गांव में जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 123 के सबसे वरिष्ठ अधिकारी उनके बीच पहुंचे और बारी बारी से बच्चों से बात कर उनकी रुचि जाना कुछ बच्चों ने बताया कि उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक हैपर उनके पास क्रिकेट की किट नहीं है बॉल नहीं है कलेक्टर मृणाल मीना ने गुरुवार को किसान कल्याण एवं कृषि विकास कृषि अभियांत्रिकी उद्यानिकी पशु चिकित्सा सेवा एवं मत्स्योद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली। कृषि योजनाओं की समीक्षा में सामने आया कि जिले में धान का रकबा बढ़ने से यूरिया की खपत भी बढ़ी है जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। हैप्पी सीडर और सुपर सीडर के प्रकरण लक्ष्य के अनुरूप तैयार न होने पर उपसंचालक कृषि व कृषि अभियांत्रिकी अधिकारियों को परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट में प्रतिकूल टिप्पणी की चेतावनी दी गई। पराली प्रबंधन में लांजी के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कुलदीप गनवीर का कार्य असंतोषजनक पाया गया। वहीं फार्मर रजिस्ट्री में बालाघाट लांजी और किरनापुर के अधिकारियों को नोटिस के निर्देश दिए गए। पीएमएफएमई योजना में कम प्रकरण स्वीकृति पर बिरसा लांजी व परसवाड़ा के उद्यान अधिकारियों को भी नोटिस जारी होंगे।