Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
03-Feb-2026

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने फाड़े कपड़े फूट-फूटकर रोए बालाघाट के युवक की 7 साल बाद पाकिस्तान से घर वापसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने फाड़े कपड़े फूट-फूटकर रोए रीवा में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रस्तावित शिव बारात आयोजन को लेकर उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों से शिव बारात के पोस्टर हटाए गए। इस कार्रवाई से नाराज सनातनी संगठनों और आयोजन समिति के सदस्यों ने शहर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान हालात बेहद तनावपूर्ण बने रहे।विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव बारात आयोजन समिति के मुख्य आयोजक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष गुप्ता का भावुक रूप देखने को मिला। गुस्से और आक्रोश में उन्होंने बीच सड़क अपने कपड़े तक उतार फेंके और फूट-फूटकर रोते नजर आए। मनीष गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर निगम की यह कार्रवाई पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है और सुनियोजित तरीके से हिंदू धार्मिक आयोजन को निशाना बनाया जा रहा है। युवक की 7 साल बाद पाकिस्तान से घर वापसी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी निवासी प्रसन्नजीत रंगारी सात साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हो गए हैं। 31 जनवरी को पाकिस्तान द्वारा रिहा किए गए सात भारतीय कैदियों में उनका नाम भी शामिल है। वर्षों से उनकी वतन वापसी के लिए संघर्ष कर रहीं बहन संघमित्रा के प्रयास आखिरकार रंग ले आए। पाकिस्तान की जेल में प्रसन्नजीत को सुनील अदे के नाम से बंद रखा गया था। 1 अक्टूबर 2019 को उन्हें पाकिस्तान के बाटापुर से हिरासत में लिया गया था। दिसंबर 2021 में इसकी जानकारी सामने आने के बाद से संघमित्रा लगातार प्रशासन और विभिन्न माध्यमों से भाई की रिहाई के लिए प्रयासरत थीं। छात्रों ने एक-दूसरे को लाठी-डंडे मारे रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। यूजी हॉस्टल से शुरू हुई मारपीट संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गई जहां गंभीर मरीजों और उनके परिजनों के बीच छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के वीडियो सोमवार रात सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर यूजी हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने फ्रेशर्स की रैगिंग शुरू की। जूनियर छात्रों के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में रखी लाठियों और बेल्ट से हमला किया। इस मारपीट में करीब आधा दर्जन जूनियर छात्र घायल हो गए जिनके सिर फूटे हैं। भोपाल-भिंड-छतरपुर-गुना में बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल ग्वालियर रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट है। भोपाल छतरपुर गुना राजगढ़ और भिंड में मंगलवार सुबह बारिश हुई। रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं। ग्वालियर में ओले गिरे जिससे फसलों को नुकसान हुआ है।