Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
02-Feb-2026

सीएमएचओ ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप कांग्रेस ने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन की 75 शिकायतों पर कलेक्टर का एक्शन लापरवाह अधिकारियों का कटेगा वेतन मयूर ट्रेवल्स बस की लापरवाही से युवक की मौत परिजनों ने सौंपा ज्ञापन कौशल प्रशिक्षण और प्लेसमेंट बढ़ाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश छिंदवाड़ा में सीएमएचओ कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सोमवार दोपहर कम्प्युटर ऑपरेटर को ५० हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।लोकायुक्त निरीक्षक ब्रजमोहन नरवारिया ने बताया कि रोहना कला में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा बरकड़े गंभीर किडनी रोग से जूझ रही हैं।बेहतर इलाज के लिए नर्सिंग ऑफिसर ने सीएमएचओ कार्यालय में अटैचमेंट के लिए आवेदन दिया था।पिछले दिनों जनसुनवाई में उन्होंने अपनी समस्या कलेक्टर के सामने भी रखी थी।कलेक्टर के निर्देश पर नर्सिंग ऑफिसर कार्यालय पहुंचीं और अपने पदस्थापन का आदेश दिखाया।लेकिन पदस्थ संविदा कम्प्युटर ऑपरेटर जितेन्द्र यदुवंशी ने पद स्थापना के लिए ५० हजार रुपए की मांग की।पैसे न देने पर आदेश में जानबूझकर देरी की जा रही थी।लोकायुक्त की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए कम्प्युटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। छिंदवाड़ा जिले में मतदाता सूची को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा पदाधिकारी भीम डेहरिया ने फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर लगभग 161 मतदाताओं के नाम हटवाने का प्रयास किया आवेदन में बीएलओ और मतदाताओं को धमकाने की बात भी कही गई है।कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ बताया साथ हीमामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की 75 शिकायतें नॉट अटैंड पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही दोबारा लापरवाही न हो इसके लिए प्रशिक्षण आयोजित करने और समय-सीमा से बाहर प्रकरणों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एनएचएआई को छिंदवाड़ा-सिवनी हाईवे के गड्ढों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। छिंदवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की सुबह गांगिवाड़ा बायपास पर मयूर ट्रेवल्स की बस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे आ रहा दुपहिया वाहन बस से टकरा गया। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों और समाजजनों ने देहात थाना पहुंचकर बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि बस चालक ने बिना निर्धारित स्टॉप और बिना संकेत दिए अचानक वाहन रोका जिससे यह दुर्घटना हुई। कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आईटीआई पीएम कौशल विकास योजना मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना नेशनल अप्रेंटिसशिप और पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने प्रशिक्षण को स्थानीय उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने और प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यातायात विभाग की चेकिंग काटे चालान छिंदवाड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के फव्वारा चौक जेल तिराहा सत्कार चौक और ईएलसी पॉइंट सहित कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।सघन जांच के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के सैकड़ों चालान काटे गए यातायात टीआई राकेश तिवारी के नेतृत्व में यह रूटीन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अयोध्या रवाना हुआ 60 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल शहर में निर्मित 60 फीट ऊंचा और 11 फीट चौड़ा स्टील का महा त्रिशूल आज अयोध्या के लिए रवाना हुआ। समिति ने बताया कि समाज के सहयोग से तैयार यह महा त्रिशूल 12 जिलों से होते हुए अयोध्या पहुंचेगा। समिति द्वारा लगभग 750 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को 10 फरवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। देहात पुलिस की कार्रवाई जुए के फड़ पर मारा छापा देहात थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है कार्रवाई के दौरान मौके से ₹43350 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए गिरफ्तार आरोपियों में हरिओम पिता रामकुमार सूर्यवंशी दीपक पिता नवल बंधवार और कृष्णा पिता बाबूलाल मालवी शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है।