Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
02-Feb-2026

MP में UGC का विरोध मंच छोड़कर भागे भाजपा नेता बीजेपी के बजट कार्यक्रम में फेंकी कुर्सियां बीजेपी के बजट कार्यक्रम में फेंकी कुर्सियां शिवपुरी जिले में रविवार को यूजीसी कानून के विरोध में बुलाया गया भारत बंद उस समय उग्र हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने सड़कों के साथ-साथ राजनीतिक कार्यक्रमों को भी निशाना बनाया।करेरा और शिवपुरी में भाजपा का बजट कार्यक्रम चल रहा था। वहां पर प्रदर्शनकारियों ने घुसकर नारेबाजी की। तोड़फोड़ करते हुए कुर्सियां फेंकी। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इससे बजट कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल से भागना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय में भी मंच पर चढ़कर नारेबाजी की।दरअसल करेरा कस्बे में पुलिस सहायता केंद्र के पास भाजपा ने बजट पर कार्यक्रम रखा था। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत मौजूद थे। बजट प्रसारण के दौरान ही प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मंच पर पहुंचकर एलसीडी बंद करा दी। कुर्सियां भी फेंकी जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कारणों से रणवीर सिंह रावत को वहां से जाना पड़ा और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। भोपाल में SP पर गालियां देने के आरोप भोपाल के देहात एसपी रामशरण प्रजापति पर एक सब इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूखी सेवनिया थाने के एसआई केसी यादव ने कहा है कि एसपी ऑफिस में उन्हें गालियां दी गईं। विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने की धमकी मिली। थाने आने के बाद एसआई यादव ने रोजनामचा रिपोर्ट डाल दी। इसकी भनक एसपी प्रजापति को लग गई। उन्होंने दोबारा फोन पर फटकार लगाई। दो अलग-अलग प्रकरण में विभागीय जांच शुरू करा दी गई। एसआई केसी यादव ने सीनियर अफसरों से लिखित शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि यदि न्याय नहीं मिला तो शिकायत को ही सुसाइड नोट मान लिया जाए। भोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में रेप भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने कार में रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बैतूल में दर्दनाक हादसा बैतूल में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ई-ट्राइसाइकिल की बैटरी फटने से 30 साल के दिव्यांग शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई. घटना सरनी नगर के जय स्तंभ चौक के पास की है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है. बहू से बदला लेने ससुरालवालों ने रखी थी जहरीली मिठाई छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जहरीली मिठाई से दादा-पोती और गार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि खुशबू के ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोपों से हुई बदनामी के चलते उसके ससुर देवर और ननद ने यह साजिश रची। मिठाई पहले गार्ड ने खाई फिर खुशबू और उसके दादा की मौत का कारण बनी। पुलिस ने खुशबू के ससुर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर में दूषित पानी से 32वीं मौत इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में एक और मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। अशोकनगर आगर-मालवा टीकमगढ़ में बारिश मध्य प्रदेश में एक बार फिर से आंधी ओले और बारिश वाला मौसम है। सोमवार सुबह अशोकनगर आगर-मालवा टीकमगढ़ में बारिश हुई। वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि ठंड का असर कम है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।