Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
01-Feb-2026

उत्तराखंड को संवारने में डबल इंजन बड़ी भूमिका में है। केंद्र की मदद से राज्य में अवस्थापना विकास के कार्यों ने गति पकड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में विकास की नई राह खोलने को 3.50 लाख करोड़ के निवेश से केंद्र सरकार 42 बड़ी परियोजनाएं संचालित कर रही है। इनमें 1.22 लाख करोड़ की 15 बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। कुल 42 विकास परियोजनाओं में से अब तक 11967 करोड़ रुपये की दस परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि 337597 करोड़ की 32 परियोजनाएं अभी प्रगति पर हैं। इनके पूर्ण होने पर प्रदेश में बड़े विकास कार्य दिखाई देंगे। मुख्य सेवक सदन में केंद्र सरकार की परियोजनाओं व प्रगति पोर्टल से निगरानी के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की सभी परियोजनाएं सड़क बिजली संचार पर्यटन शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित हैं। परियोजनाओं में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए प्रगति पोर्टल से लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक की । जिसमें गोवंश के संरक्षण भरण पोषण गोसदन के सुचारू संचालन और नए गोसदनों की स्थापना कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वीकृत नवीन गौशालाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्था द्वारा संचालित निर्माण कार्यो की नियमित प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए बैठक में तीन गोसदनों को राजकीय मान्यता प्रदान किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें श्री हंस कालू सिद्व बाबा जी गौशाला ट्रस्ट डोईवाला तथा गुरु राम राय एजुकेशन मिशन दरबार साहिब द्वारा देहरादून के भण्डारीबाग एवं करनपुर में संचालित गौशालाएं शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। बजट से पहले निवेशक उद्योग जगत और आम लोगों की निगाहें आयकर निवेश निर्यात और आर्थिक विकास से जुड़े प्रावधानों पर टिकी हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2026 के अनुसार वित्त वर्ष 2027 में देश की विकास दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। बजट के दिन NSE और BSE में नियमित कारोबार होगा। बाजार सहभागियों को पूंजीगत लाभ और कर संरचना में राहत की उम्मीद है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर बजट उम्मीदों से भरा होता है। हमें विश्वास है कि यह बजट विकास निवेश और आम जनता के हितों को मजबूती देगा और देश व राज्यों की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। नरेंद्र नगर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की वर्षों पुरानी मांग धरातल पर उतरते देख नरेंद्रनगर व आसपास के इलाके में जहां खुशी की लहर है वहीं बच्चों में पठन-पाठन को लेकर बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है बरसों पुरानी जनता की मांग पूर्ण होने पर नगर सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है इस महत्वपूर्ण मांग के पूर्ण होने पर जनता ने क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया है केंद्रीय विद्यालय के लिए अधिग्रहण किए गए इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 82 लाख की लागत से 8 कक्षा कक्षों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है कनिष्ठ अभियंता नेहा राणा ने बताया कि 15 कमरों के लिए 165 लाख की परियोजना है जिसमें 8 कमरों के टीन सेट के लिए जिला योजना से 82 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं आठ कमरों का कार्य बच्चों के पठन-पाठन हेतु अगस्त 2026 तक पूर्ण कर लिये जायेंगे बरसों पुरानी इस मांग को पूर्ण होने पर क्षेत्रीय जनताअब वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताते हुए खुशी का इजहार कर रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर और इस पूरे हत्याकांड में vip के नाम का खुलासा न होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस वरिष्ट नेता हरीश रावत ने बीते दिन इंडिया एलायंस के नेताओं के साथ बैठक करी। जिसका मुख्य उद्देश्य रहा कि दिवंगत अंकिता भंडारी के हत्याकांड में वीआईपी के नाम का अबतक खुलासा नहीं हुआ है जिससे अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिला है और अब इसको लेकर आने वाली आठ फरवरी को महापंचायत की जाएगी। इस महापंचायत को लेकर कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लगातार जारी है अब हम इस लड़ाई को डटकर लड़ेंगे क्योंकि अबतक vip के नाम का खुलासा नहीं हुआ है इसलिए अंकिता को अभी पूरा न्याय नहीं मिला है। वहीं महापंचायत को लेकर प्रदेश भाजपा के विधायक व पार्टी प्रवक्ता ख़ज़ान दास ने राजनीति करार दिया है। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने रिकॉर्ड 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह संयुक्त कार्रवाई किच्छा पुलिस के साथ आज़ाद नगर चौकी क्षेत्र में की गई बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात नशा तस्कर सहनवाज़ को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी ‘भइया’ नामक व्यक्ति से खरीदता था जबकि इसे कुमाऊं क्षेत्र में हरजिंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। एसटीएफ के अनुसार सहनवाज़ कुमाऊं क्षेत्र का बड़ा हेरोइन सप्लायर माना जाता है और उसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की बताई जा रही है एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स यूनिट बीते दो वर्षों से आरोपी की निगरानी कर रही थी। रुड़की से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है जहाँ देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ बच्चों को सेहत और खेल के प्रति जागरूक करने के लिए एक भव्य साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न स्कूलों से 200 से अधिक बच्चे अपनी प्रतिभा और जोश का प्रदर्शन करेंगे।देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ की ओर से यह साइकिल रेस रविवार एक फरवरी को आयोजित की जाएगी। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक चेरब जैन और संघ अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि रेस की शुरुआत नगर निगम परिसर से होगी यह रेस नगर निगम से गणेशपुर पुलगोल चौकरोडवेजरुड़की टॉकीज चौक और प्रेम मंदिर होते हुए नगर निगम परिसर पर आकर संपन्न होगी