नगरनिगम में सफाईकर्मियों को नही मिला वेतन अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा पार्षद गांव गांव चौपाल लगाकर दी जाएगी वीबीजीराम जी योजना की जानकारी ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग 500 किसानों की भागीदारी से शहर में गूंजा किसान कल्याण संदेश महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन ने किया नमन नगर निगम में सफाईकर्मियों को तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।इस विरोध में भाजपा के दो पार्षद जगदीश गोदरे और चंदू देवरे भी नगरनिगम और अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार काम करने के बावजूद वेतन नहीं दिया गया जिससे परिवारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हुई।भाजपा पार्षदों ने निगम प्रशासन पर लापरवाही और विकास के दावों को केवल कागज़ों तक सीमित बताया। रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका (वीबी-जीरामजी) बिल को लेकर भाजपा गांवों में चौपाल लगाएगी।शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सांसद बंटी विवेक साहू व विधायक कमलेश शाह ने योजना की जानकारी दी।जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि नए बिल में मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन रोजगार मिलेगा।सांसद बंटी विवेक साहू ने इसे गांधीजी के सपनों को साकार करने वाला बिल बताया।उन्होंने कहा कि लोकसभा में पारित विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका बिल ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने वाला ऐतिहासिक कदम है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अलका टॉकीज के पास स्थित स्वास्तिक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई।आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया दुकान में ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैली गयी जिससे लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका है कोतवाली पुलिस व नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को खाली कराया और यातायात डायवर्ट किया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है छिंदवाड़ा में किसान कल्याण की जागरूकता के लिए मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।रैली कलेक्टर कार्यालय ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः वहीं समाप्त हुई।करीब 500 किसान जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।कलेक्टर हरेन्द्र नारायन के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने आयोजन किया।रैली के माध्यम से जैविक व प्राकृतिक खेती संतुलित उर्वरक उपयोग और नरवाई प्रबंधन का संदेश दिया गया। छिंदवाड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।कांग्रेसजनों ने बापू की प्रतिमा पर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके अहिंसा एवं मानवता के विचारों को याद किया। वक्ताओं ने समाज में बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा के बीच गांधी के विचारों का महत्व बताया और सभी से बापू के मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में एकजुट होने की अपील की आयोजन में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे पुलिस इकाइयों में मौन रखकर शहीदों को किया याद पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर आज छिंदवाड़ा की समस्त पुलिस इकाइयों में दो मिनट का मौन रखा गया यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें सभी थाना चौकी एवं पुलिस कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई सिंगल मदर के संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘बच्चा गैंग’ रिलीज सिंगल मदर और बच्चों की परवरिश जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म बच्चा गैंग रिलीज हो चुकी है।छिंदवाड़ा में फिल्म का पहला प्रदर्शन होने से स्थानीय दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा है फिल्म में समाज की चुनौतियों के बीच बच्चों को सही दिशा देने का भावनात्मक संदेश दिया गया है छिंदवाड़ा जिले में हुई शूटिंग और अभिनेता आशुतोष राणा की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है।प्रेस वार्ता में निर्माताओं ने बताया कि बच्चा गैंग मनोरंजन के साथ अभिभावकों को सकारात्मक सोच का संदेश देती है।