Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
30-Jan-2026

भीषण सड़क हादसा कार और बाइक में हुई थी आमने-सामने की भिड़ंत कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश विधवा महिला को ससुराल पक्ष ने पैतृक संपत्ति से किया बेदखल न्याय की गुहार लेकर पहुंची थाना किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाड़ा देवनदी पुल के समीप शुक्रवार को कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सडक़ हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान जामड़ीटोला बोरबन निवासी रेखलाल पंद्रे और साकरीटोला निवासी संजय पुसाम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही किरनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्यवाही कर दोनों शवों को बरामद किया। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है जानकारी के अनुसार दोनों युवक बिजली कंपनी में ठेकेदारी का कार्य करते थे। शुक्रवार को दोनों युवक किसी काम से बाइक से वारासिवनी की ओर आ रहे थे। वहीं किरनापुर निवासी एक ज्वेलर्स कार से किरनापुर जा रहे थे। दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। देवनदी पुल के समीप पहुंचते ही कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइक में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय बालाघाट का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग व्यवस्था 108 एम्बुलेंस मार्गदर्शन कक्ष 24 घंटे चालू रखने परिजनों के बैठने की सुविधा बढ़ाने स्टाफ की ड्यूटी रोटेशन सुनिश्चित करने और निजी एम्बुलेंस की एंट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर और महिला एवं प्रसूति वार्ड की जांच की गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जनवरी माह में 753 गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया गया जिनमें से लगभग 90 महिलाएं बिना प्रसव कराए स्वयं चली गईं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित वार्ड ब्वाय नर्सिंग ऑफिसर और आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस देने के निर्देश दिए। ​लालबर्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत दादिया में एक विधवा महिला को उसके ही ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित कर संपत्ति से वंचित करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को पीड़ित महिला ग्रामीणों के साथ लालबर्रा थाना पहुंची और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ददिया निवासी मंजूलता भगत के पति स्वर्गीय महेश भगत का निधन करीब 4 वर्ष पूर्व हो चुका है। मंजूलता अपनी दो पुत्रियों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थीं। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ही उनकी सास भुरकन भगत जेठ रमेश भगत और जेठानी नीतू भगत द्वारा उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है ​सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सास और जेठ ने कथित तौर पर साजिश रचते हुए मंजूलता और उनके बच्चों को उनके पुरखों की जमीन से बेदखल कर दिया है। आरोप है कि उक्त भूमि की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से जेठानी नीतू भगत और नाती अविनाश भगत के नाम कर दी गई है। ​पीड़िता ने बताया कि ग्राम दादिया और बालाघाट में स्थित पैतृक मकानों सहित लालबर्रा स्थित प्लॉट पर भी ससुराल पक्ष का कब्जा है। उन्हें वहां रहने से रोका जा रहा है और अनजान व्यक्तियों को भेजकर डराया-धमकाया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी में गैस एजेन्सी के समीप गत दिवस ट्रेक्टर की टक्कर से युवती के घायल होने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों की नो इन्ट्री के समय में बदलाव कर सुबह ७ से रात के ८.३० बजे तक नो इन्ट्री कर दी है। जिसको लेकर शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत सीएसपी मयंक तिवारी व यातायात थाना प्रभारी श्रीमती राहंगडाले मेडम की उपस्थिति में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में इस बदले हुये समय का जिले के ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने विरोध जताते हुये पूर्व की तरह नो इन्ट्री का समय यथावत रखे जाने की मांग की है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इतना लंबे समय तक नो इन्ट्री का समय होने से ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय शहर में पूरी तरह ठप्प हो जाएंगा और जरूरत की सामग्री नहीं पहुंच पाएंगी। जिससे लोगों को जरूरत की सामग्री के लिये काफी परेशान होना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में 30 जनवरी को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक नागपुर दीपक कुमार गुप्ता कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी सुदीप जैन लक्ष्मीचंद रोचवानी रितेश अग्रवाल सहित अन्य शामिल हुए। बैठक में समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित यात्रियों की समस्याएं और सुविधाओं में विस्तार किए जाने के सुझाव दिए बैठक के दौरान यात्री गाडिय़ों के ठहराव समय-सारणी में सुधार ट्रेन संचालन समय पालन व भीड़ प्रबंधन स्टेशनों पर स्वच्छता पेयजल शौचालय व प्रकाश व्यवस्था वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला यात्रियों के लिए सुविधाएं स्टेशन परिसरों का विकास सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। भरवेली थाना अंतर्गत ग्राम ऑवलाझरी से कटिंगटोला पुल के समीप दो बाईक आपस में टकराने से ३५ वर्षीय युवक को गंभीर चोट आने पर मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा मृतक रविशंकर पिता गोपाल खांजरे निवासी बघोली के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रविशंकर केटरिन का कार्य करता है। जो २९ जनवरी की रात करीब ८ बजे ऑवलाझरी के बोदा रोड़ आमाटोला से रिश्तेदारी में सगाई कार्यक्रम से वापस बाईक से घर लौट रहा था। तभी कटिंगटोला पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाईक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे रविशंकर को गंभीर चोट आई जिसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत होना बताया। जिसकी तहरीर अस्पताल चौकी पुलिस में मिलने पर रात के समय शव को सुरक्षित मरच्यूरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिये भरवेली थाना को भेजी जाएगी। लामता महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम चांगोंटोला में मेरा युवा भारत डिजिटल साक्षरता के लिए युवा स्वास्थ्य जन स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के उद्देश्य से सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसका आज दिनांक 30/01/2026 तीसरे दिवस ग्राम चांगोंटोला के तालाब सड़को और नालियों की साफ सफाई और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता फैलाई गई तथा डिजिटल अवेयरनेस पर रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में ग्रामीण जन और सरपंच श्री प्रमोद ठाकरे के साथ पूरे ग्राम में भ्रमण कराया गया तथा नारों के माध्यम से सबको जागरूक किया गया।