Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
30-Jan-2026

लेट शादी असुरक्षित संबंध और किसिंग से कैंसर का खतरा कैंसर सिर्फ तंबाकू या गलत खानपान से ही नहीं होता बल्कि कुछ आम दिखने वाले वायरस भी इसकी जड़ बन सकते हैं। किसिंग असुरक्षित यौन संबंध मल्टीपल सेक्स पार्टनर और यहां तक कि लेट शादी या लेट बच्चे करना भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। यह जानकारी मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के वरिष्ठ ऑन्कोपैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सुमीत गुजराल ने दी। वे एम्स भोपाल के पैथोलॉजी एवं लैबोरेटरी मेडिसिन विभाग में विशेष अतिथि व्याख्यान देने के लिए गुरुवार को आए। डॉ. गुजराल के अनुसार एचपीवी एपस्टीन-बार हेपेटाइटिस और एच पाइलोरी जैसे वायरस शरीर में लंबे समय तक रहकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकता है। यही वजह है कि आज कैंसर सिर्फ उम्र या आदतों की बीमारी नहीं रह गई है MP का फूल जल्द विदेशों में पहुंचेगा भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी शासकीय गुलाब उद्यान में आयोजित की गई है जो अगले तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्प प्रदर्शनी के ब्रोशर का विमोचन किया। प्रदर्शनी में प्रदेशभर से आए किसान पुष्प खेती उद्यानिकी और संरक्षित खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और विशेषज्ञों से सीधे सलाह ले सकेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और एदल सिंह कंषाना भी उपस्थित रहे। भोपाल में एक साथ 7 कारें जलकर खाक साजिश का शक भोपाल के जेल रोड स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में खड़ी 7 कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सभी कारें जलकर खाक हो गईं। कार मालिक ने आगजनी को साजिश बताया है। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। तिरपाल में सड़क पर कराई डिलीवरी विदिशा में एम्बुलेंस न पहुंचने पर महिला की सड़क पर तिरपाल ओढ़ाकर डिलीवरी कराई गई। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बच्ची ने जन्म लिया। महिला तीन घंटे तक वहीं लेटी रही लेकिन कॉल के बावजूद एम्बुलेंस नहीं आई। घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता उजागर कर दी कांग्रेस का चलें रामराज्य की ओर अभियान महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भोपाल में कांग्रेस ने एक पदयात्रा का आयोजन किया। भोपाल के इकबाल मैदान से गांधी भवन तक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर सैयद साजिद अली और सम्यक अभियान के प्रमुख भास्कर रोकडे़ मौजूद थे। कल भैरवलोक का लोकार्पण करेंगे सीएम कल रीवा के खमदीह गांव स्थित भैरवलोक का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज चढ़ाएंगे।