यूके उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण को लेकर धामी सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। सरकार अब तक प्रदेशभर में 500 से अधिक अवैध मजारों पर कार्रवाई कर चुकी है इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार कानून के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है और कानून सभी के लिए समान है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश में कहीं भी अवैध अतिक्रमण हो रहा है तो उसकी जानकारी सरकार या संबंधित अधिकारियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक जितने भी अतिक्रमण हटाए गए हैं वे सभी भारत की कानून व्यवस्था के अनुसार ही हटाए गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने अपना जन्मदिन इस वर्ष भी सेवा समर्पण और सामाजिक सरोकारों को समर्पित करते हुए अत्यंत सादगी एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिवस को उत्सव के स्थान पर जनकल्याण मानव सेवा एवं गौ सेवा का माध्यम बनाया जो समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उदयरामपुर स्थित जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित “दीदी की पाठशाला” के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण जी ने वहां अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए तथा उनके लिए बाल पुस्तकालय की व्यवस्था भी की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि अनुशासन परिश्रम और संस्कारों के बल पर वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षिक प्रयासों की सराहना भी की। बद्री केदार मंदिर समिति आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर समिति के अधीन आने वाले मंदिरो में गैर हिन्दुओं का प्रवेश निषेध करने जा रही हैँ इस जानकारी के सार्वजनिक होते ही विरोध भी शुरू हो गया हैँ और विपक्ष ने मुखर होकर इसका विरोध किया हैँ l दूसरी तरफ BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने संविधान के आर्टिकल में लिखी बातों का हवाला देकर अपने फ़ैसले को सही बताया हैँ साथ ही कहा कि विपक्ष गलत बातें सामने लाकर माहौल ख़राब करने का काम कर रहा हैँ l बाजपुर थाने में दर्ज 420 के एक मामले को लेकर विधायक अरविंद पांडे ने उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। यह मुकदमा बीस जनवरी को दर्ज हुआ था जिसमें विधायक के कुछ पारिवारिक सदस्य—जैसे उनके जीजा बड़े भाई और चाचा के बेटे—नामजद हैं। इस पूरे मामले पर अपनी बात रखते हुए विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि वह यह कहने नहीं आए हैं कि मुकदमा झूठा या काल्पनिक है। उन्होंने डीजीपी से मांग की कि जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज है और जिन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है दोनों पक्षों का लाइक डिटेक्टर पॉलीग्राफ माइंड मैपिंग और नार्को टेस्ट कराया जाए। विधायक ने कहा कि यदि जांच में उनके परिवार का कोई भी सदस्य दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे केवल सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग बताया। हाल ही में विधेयक में संशोधन कर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों के यात्रा भत्ते में की गई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने अपना पक्ष रखा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की आवाजाही लगातार जनता के बीच रहती है उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद करना होता है और विकास कार्यों की समीक्षा भी करनी पड़ती है। ऐसे में पहले 60 हजार रुपये रहे यात्रा भत्ते को बढ़ाकर 90 हजार रुपये किया जाना एक प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जैसे समय-समय पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में वृद्धि होती है उसी तरह मंत्रियों के भत्तों में संशोधन भी किया जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी विशेष लाभ के लिए नहीं बल्कि कार्य की प्रकृति और बढ़ती जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि मंत्रियों का जनसंपर्क और कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे। उत्तराखंड में आगामी एसआईआर (स्पेशल रिवीजन) से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की मैपिंग का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ACEO डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्यभर में अब तक लगभग 75 प्रतिशत मतदाता मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर प्रगति संतोषजनक है हालांकि देहरादून और उधमसिंह नगर जनपदों में मैपिंग की रफ्तार अपेक्षाकृत कम है जहां क्रमशः 57 प्रतिशत और 59 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है डॉ. जोगदंडे ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) लगातार मतदाताओं से संपर्क में हैं और बीएलओ ऐप के माध्यम से मैपिंग के साथ-साथ जागरूकता गतिविधियां चला रहे हैं।