भोपाल। गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया और सामूहिक राष्ट्रगान किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया। इस गरिमामयी समारोह में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे जहाँ देशभक्ति के संकल्प के साथ पर्व मनाया गया।