Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
31-Dec-2025

इंडिगो पर ₹458 करोड़ का GST जुर्माना देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर CGST विभाग ने ₹458 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के असेसमेंट से जुड़ी है। इंडिगो का कहना है कि विदेशी सप्लायर से मिली क्षतिपूर्ति पर GST मांग और ITC खारिज करना कानून के खिलाफ है। कंपनी ने साफ किया है कि वह इस आदेश को कोर्ट में चुनौती देगी और इससे उसके कारोबार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। शेयर बाजार में साल के अंत पर मजबूती हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 31 दिसंबर को शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 84870 के स्तर पर पहुंच गया है जबकि निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 26000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बढ़त है और निफ्टी के 50 में से 40 शेयर हरे निशान में हैं। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है जिसमें मीडिया मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर सबसे आगे हैं। 2025: भारत की आर्थिक उड़ान ‘गोल्डिलॉक्स पीरियड’ साल 2025 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक रहा। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया। दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 8.2% रही। नवंबर में खुदरा महंगाई घटकर 0.71% और बेरोजगारी दर 4.7% पर आ गई जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे कम है। ऊंची विकास दर और बेहद कम महंगाई के इस संतुलन को अर्थशास्त्री ‘गोल्डिलॉक्स पीरियड’ कह रहे हैं। रेल यात्रियों को राहत: जनरल टिकट पर 3% छूट भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। रेलवन (RailOne) ऐप के जरिए अनरिजर्व्ड यानी जनरल टिकट बुक करने पर किराए में 3% की छूट मिलेगी। रेल मंत्रालय के अनुसार यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक छह महीने के लिए लागू रहेगा। 31 दिसंबर को गिग वर्कर्स की हड़ताल सेवाएं प्रभावित साल के आखिरी दिन ऑनलाइन फूड डिलीवरी और ग्रोसरी ऑर्डर करने वालों को परेशानी हो सकती है। देशभर के गिग वर्कर्स ने 31 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों का आरोप है कि ऐप-बेस्ड कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं और उन्हें बुनियादी कानूनी अधिकार नहीं मिल रहे। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विसेज वर्कर्स यूनियन ने केंद्रीय श्रम मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो इसका असर अर्थव्यवस्था की ग्रोथ पर भी पड़ सकता है।