Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Dec-2025

कर्नाटक बस हादसा: स्लीपर बस में आग 10 से ज्यादा यात्रियों की दर्दनाक मौत कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्लीपर बस में आग लगने से 10 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 से 17 तक बताई जा रही है। यह हादसा NH-48 पर हिरियूर तालुक में रात करीब 2:30 बजे हुआ जब बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस को तेज रफ्तार लॉरी ने डिवाइडर तोड़ते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में तुरंत आग लग गई। उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। पुलिस ऑनलाइन टिकट के जरिए यात्रियों के परिजनों से संपर्क कर रही है और शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराए जाएंगे। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुईं कॉमर्शियल उड़ानें नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर गुरुवार से कॉमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन की औपचारिक शुरुआत हो गई। बेंगलुरु से इंडिगो की पहली फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी जिसे पारंपरिक वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। इसके बाद इंडिगो की दूसरी फ्लाइट नवी मुंबई से हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इस तरह एयरपोर्ट का पहला आगमन और प्रस्थान चक्र पूरा हुआ। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पहली फ्लाइट से उतरे यात्रियों का स्वागत किया। पहले दिन इंडिगो एअर इंडिया एक्सप्रेस अकासा एयर और स्टार एयर की 15 घरेलू उड़ानें संचालित होंगी जो देश के 9 शहरों को नवी मुंबई से जोड़ेंगी। एविएशन सेक्टर में बढ़ेगा मुकाबला तीन नई एयरलाइंस को NOC सरकार ने एविएशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए तीन नई एयरलाइंस—शंख एयर अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस—को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करना और यात्रियों को ज्यादा विकल्प देना है। यह फैसला हाल ही में इंडिगो के ऑपरेशनल मुद्दों के बाद लिया गया है जिससे सेक्टर में विकल्पों की जरूरत महसूस की गई। भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ घटाने पर आखिरी प्रस्ताव भारत ने अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड वार्ता में अपना अंतिम प्रस्ताव पेश कर दिया है। भारत चाहता है कि उस पर लगाए गए कुल 50% टैरिफ को घटाकर 15% किया जाए और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर लगी अतिरिक्त 25% पेनाल्टी पूरी तरह हटाई जाए। दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत जारी है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने संकेत दिए हैं कि नए साल में इस पर कोई ठोस नतीजा निकल सकता है। 35 साल बाद सामने आया थियानमेन आंदोलन से जुड़ा सीक्रेट वीडियो चीन के 1989 थियानमेन स्क्वायर आंदोलन से जुड़ा एक गोपनीय वीडियो 35 साल बाद सामने आया है। यह वीडियो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल शू छिनशियान के कोर्ट मार्शल का है। वीडियो में जनरल शू बताते हैं कि उन्होंने छात्र प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश को मानने से इनकार क्यों किया था। उनका कहना था कि यह एक राजनीतिक जन आंदोलन था जिसे बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए था। आदेश न मानने पर उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर कर 5 साल की सजा दी गई थी। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने पर विवाद थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर थाई सेना द्वारा भगवान विष्णु की 30 फीट ऊंची मूर्ति तोड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंबोडिया ने आरोप लगाया है कि मूर्ति उसके क्षेत्र में थी और थाईलैंड ने अवैध तरीके से बुलडोजर चलाकर इसे गिराया। भारत ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि धार्मिक प्रतीकों का अपमान दुनियाभर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है और ऐसे कृत्य नहीं होने चाहिए।