Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
12-Dec-2025

विधायक 500 आवारा गायों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे गेट बंद मिला श्योपुर में आवारा पशुओं की समस्या के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक बाबू जंडेल कार्यकर्ताओं के साथ 18 किमी तक 500 से ज्यादा गायों को हांककर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रशासन ने गेट बंद कर दिया। जंडेल गेट पर चढ़कर नारेबाजी की और आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं से फसलें बर्बाद हो रही हैं और हादसे बढ़ रहे हैं। सीएम इंदौर पहुंचे कहा- नक्सलवाद खत्म किया सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से ही हमने युवाओं और गरीबों के लिए लगातार काम किया है। कांग्रेस के समय नक्सलवाद एक बड़ी समस्या थी जिसे हमने खत्म किया है। विक्रांत भूरिया बोले- 33 हजार का आंकड़ा गलत सिंगरौली में बड़े स्तर पर हो रही पेड़ कटाई को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने दावा किया है कि जिले में पेड़ों की कटाई का आंकड़ा प्रशासन द्वारा बताए गए 33 हजार से कहीं ज्यादा है। उनका कहना है कि वास्तव में तीन लाख से अधिक पेड़ काटे गए हैं और प्रशासन सही आंकड़े छिपा रहा है। बालाघाट के अंतिम नक्सली दीपक और रोहित ने किया सरेंडर बालाघाट में अंतिम हार्डकोर नक्सली दीपक ने 11 दिसंबर को बिरसा क्षेत्र के कोरका में अपने साथी रोहित के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही बालाघाट जिला आधिकारिक तौर पर नक्सल मुक्त हो गया है। नक्सल एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि दीपक पर 29 लाख रुपए और रोहित पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों ने कोरका कैंप पहुंचकर हथियार त्याग दिए और पुनर्वास की इच्छा जताई। शासन की संपत्ति बेची EOW ने केस दर्ज किया आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने इंदौर की डीएचएल इन्फ्राबुल्स इंटरनेशनल प्रा. लि. के संचालकों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी ने शासन के पास बंधक रखी हुई संपत्तियों को बिना अनुमति बेच दिया। इंदौर में खालसा और उज्जैन में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज सील इंदौर और उज्जैन नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों को लेकर सख्ती दिखाई है। गुरुवार को इंदौर में खालसा कॉलेज का ऑफिस तो उज्जैन में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का स्टोर रूम सील कर दिया गया है। दोनों संस्थानों पर एक करोड़ से अधिक का टैक्स बनाया था। इसके अलावा दोनों नगर निगम अन्य बकायादारों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। रोहिणी ने आजाद समाज पार्टी का बैंक स्टेटमेंट वायरल किया यूपी के सांसद चंद्रशेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर की पार्टी का बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक किया है। इसमें उनकी पार्टी के खाते में करीब ढाई करोड़ रुपए जमा हैं। पकड़ा-पटका और सिर से सटाकर मारीं 3 गोली जबलपुर के सिहोरा में गुरुवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर जा रहे युवक को दो बदमाशों ने रोका। वह भागा तो उसका पीछा किया। एक बदमाश ने उसे पकड़कर सड़क पर पटक दिया। दूसरे ने युवक से सिर से सटाकर तीन गोलियां चला दीं। वारदात का वीडियो भी सामने आया है।युवक की पहचान धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू (45) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि धर्मेंद्र का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है पोर्न स्टार बनने की सनक...वीडियो किया वायरल पोर्न स्टार बनने की सनक में रीवा के एक युवक ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार है। उसकी लोकेशन मुंबई में ट्रेस हुई है। अब कड़ाके की ठंड...इंदौर में पारा @4.5° मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और टेम्प्रेचर का टॉर्चर जारी है। बुधवार-गुरुवार की रात में पारा फिर 5 डिग्री से नीचे रहा। इंदौर शहर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। 10 साल में यह सबसे कम तापमान है।