दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा किसानों का बड़ा आंदोलन शिकारा में बैठे CM-साड़ी और जैकेट भी खरीदी शिकारा में बैठे CM-साड़ी और जैकेट भी खरीदी भोपाल के बड़ा तालाब में आज से 20 शिकारा तैर रहे हैं। ये श्रीनगर की डल झील जैसे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई और शिकारा में बैठे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी शिकारा की सैर की। अब आम लोग शिकारे का लुत्फ उठा सकेंगे। सीएम ने इन शिकारों की सुविधाओं की सराहना की। सैर के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकारा-बोट रेस्टोरेंट से चाय पोहा समोसे और फलों का नाश्ता किया। उन्होंने फ्लोटिंग बोट मार्केट से साड़ी और जैकेट भी खरीदी। बोट क्लब पर हुए कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा किसानों का बड़ा आंदोलन भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन माध्यम से बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें किसान संघ के अखिल भारतीय स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि हमारी मांग है कि सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग कानून सरकार तत्काल निरस्त करने का गजट नोटिफिकेशन सरकार जारी करे किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस करे टीडीएस की धारा 8/9/10/11 के गजट नोटिफिकेशन रद्द हों सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण न किया जाए। सात दिन के भीतर यदि सरकार ये मांगे नहीं मानती है तो भारतीय किसान संघ लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों किसान उज्जैन आयेंगे। इंदौर में महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थी। बुधवार देर रात जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना शुभम नगर की है। यहां रहने वाली प्रिया यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रिया यादव डीआरपी लाइन में अपनी सेवा दे रही थीं। बताया जाता है कि पति अमित कुमार की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पति की मौत के बाद से ही वह तनाव में थीं। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में छात्रों के गुटों में चले डंडे सतना जिले के चित्रकूट स्थित ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बुधवार देर रात एग्रीकल्चर विभाग के छात्रों के बीच बड़ा विवाद हो गया। हॉस्टल में तीन गुटों के छात्रों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे चलने से कई छात्र घायल हो गए। घायलों का इलाज कैंपस के स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में किया गया। मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से सर्द हवाएं प्रदेश में आएंगी। जिससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन में भोपाल इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस जाने के बाद दूसरा भी पहुंच रहा है। यह 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिसका असर 2 दिन बाद प्रदेश में दिखेगा। वहीं पहले सिस्टम की वजह से हुई बर्फ जब पिघलेगी तब वहीं से हमारे यहां बर्फीली हवा आएगी।