Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Nov-2025

जबलपुर स्टेशन में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से बनारस जा रही ट्रेन संख्या 22177 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड में आ गईं। ट्रेन के मदन महल और जबलपुर स्टेशन पहुंचने पर सभी कोचों की सघन जांच की गई। यात्रियों को कुछ समय के लिए ट्रेन से नीचे उतारा गया। जांच के बाद राहत की बात यह रही कि बम की सूचना अफवाह साबित हुई। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी जीआरपी संजीवनी राजपूत ने बताया कि खबर पूरी तरह झूठी थी और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। मध्यप्रदेश में 15 नवंबर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर बड़ी राहत की घोषणा हुई है। प्रदेश की विभिन्न जेलों से कुल 32 बंदियों को रिहा किया जाएगा जिनमें जबलपुर के 6 बंदी भी शामिल हैं एक महिला सहित। ये सभी बंदी 14 साल की वास्तविक और 20 साल की सजा पूरी कर चुके हैं। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जहां साल में पांच बार आजीवन कारावासियों को समयपूर्व रिहाई दी जाएगी। भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर यह रिहाई जनजातीय अस्मिता स्वराज और परंपरागत संस्कृति के सम्मान के रूप में की जा रही है। जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफार्म नंबर 6 के पास दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर से आने वाली ट्रेन में गांजा तस्कर पहुंच रहे हैं।पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध रामदयाल प्रजापति और लल्लन यादव को पकड़ा।दोनों के पास से पांच किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है।आरोपियों ने गांजे के पैकेट अपने शरीर पर टेप से बांधकर रखे थे।फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। जबलपुर के रामपुर मंडवा वस्ती गोशाला में 8 से 10 गायों की मौत का मामला सामने आया है। सैकड़ों गायों वाली इस गोशाला में कई दिनों से मृत गायें पड़ी हैं। नगर निगम की लापरवाही उजागर हुई है। रखरखाव में बरती गई ढिलाई को इसका कारण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और चिंता व्याप्त है। हाल ही में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें यश घनचौरिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और जबलपुर का नाम रोशन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान सिंह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे यश घनचौरिया का जबलपुर आगमन होगा और उनके स्वागत में भव्य रैली निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फुटाताल मैदान में संपन्न होगी।