Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
13-Sep-2025

गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा! कर्नाटक-गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसा कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात एक ट्रक ने गणेश विसर्जन जूलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। 9 लोगों की मौत हो गई 20 लोग घायल हैं। घटना लगभग 8.45 बजे मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई। इधर पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मरने वाले सभी मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50000 रुपए देने की घोषणा की है डर के चलते भारत पर टैरिफ लगाया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि लोगों (अमेरिका) को डर है कि अगर भारत मजबूत हुआ तो उनका क्या होगा इसलिए टैरिफ लगाए जा रहे हैं।भागवत ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे कदम वो लोग उठाते हैं जो खुद को हमेशा चर्चा में देखना चाहते हैं। भागवत ने ये बातें नागपुर में ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सरोवर के 7वें स्थापना दिवस पर कहीं। वायुसेना को 114 राफेल चाहिए इंडियन एयर फोर्स को 114 मेड इन इंडिया राफेल लड़ाकू विमान की जरूरत है। इसके लिए सेना की तरफ से रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इन विमानों को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन और भारतीय एयरोस्पेस कंपनियां मिलकर बनाएंगीं। मेड इन इंडिया राफेल में 60 परसेंट सामान स्वदेशी होगा। डॉक्टर की टेबल पर रखा सांप हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी को सांप ने काट लिया। इस पर कर्मचारी ने बिना डरे उसी सांप को पकड़ लिया और कट्टे में बंद कर इलाज कराने अस्पताल जा पहुंचा। अस्पताल में उसने डॉक्टर की टेबल पर ही सांप रख दिया। बोला- ये रहा सांप इसने काटा है अब आप इलाज कर दो। टायर टेकऑफ के दौरान रनवे पर गिरा गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को कांडला एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर Q400 प्लेन का एक टायर रनवे पर गिर गया। इसके बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान जारी रखी। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग से पहले फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा। सभी 75 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। बिलासपुर में बादल फटने से तबाही हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नयनावदेवी विधानसभा में बीती रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नम्होल में इससे 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गई। यहां कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के बाद जगह जगह लैंडस्लाइड से किसानों की फसलों और जमीन भी बह गई। 15 सितंबर से मानसून की वापसी संभव मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है। आमतौर पर मानसून 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है। इस साल मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी जो 2009 के बाद सबसे जल्दी 8 दिन पहले थी। सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने सुशीला कार्की को देश का अंतरिम पीएम चुना है। उन्हें शुक्रवार रात राष्ट्रपति ने पद की शपथ दिलाई। वे 220 सालों के इतिहास में देश की पहली महिला पीएम बनी हैं। इससे पहले सुशीला नेपाल सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैए के लिए जानी जाती हैं। 2017 में जब इन्हें हटाने के लिए प्रचंड सरकार महाभियोग लेकर आई तो सुशीला के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे। अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा अमेरिका में टेक्सास के डलास में बुधवार को भारतीय मूल के व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटे के सामने हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें हमलावर सिर काटते हुए फिर उसे दो बार लात मारते हुए और बाद में कूड़ेदान में फेंकता दिख रहा है।पुलिस के अनुसार झगड़ा तब शुरू हुआ जब चंद्रमौली नागमल्लैया ने अपने सहकर्मी 37 साल के योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। बहस बढ़ गई और मार्टिनेज ने चंद्रमौली पर कई बार चाकू से हमला किया।