Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Aug-2025

1. अंकिता लोखंडे की मेड की लापता बेटी मिली टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी मेड की बेटी और उसकी दोस्त जो लापता हो गई थीं अब सुरक्षित मिल गई हैं। दोनों ने पोस्ट के जरिए मुंबई पुलिस और सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस मुहिम में मदद की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लड़कियां सुरक्षित मिल गईं यह बहुत राहत देने वाली खबर है। मुंबई पुलिस की तेजी और मेहनत के लिए शुक्रिया। साथ ही उन सभी मुंबईकरों का भी धन्यवाद जिन्होंने पोस्ट शेयर की और सहयोग किया। 2. अपूर्वा अरोड़ा का खुलासा - MeToo के बाद नहीं किया कन्नड़ इंडस्ट्री में काम एक्ट्रेस अपूर्वा अरोड़ा ने बताया कि MeToo मूवमेंट के बाद उन्होंने कन्नड़ इंडस्ट्री में काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करने से उन्हें नया नजरिया मिला। अपूर्वा ने बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू की थी और अब तक हिंदी पंजाबी कन्नड़ और गुजराती फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और अब लीड एक्ट्रेस के रूप में काम कर रही हैं। 3. मासूम शर्मा पर अभद्रता का आरोप युवक ने जारी किया VIDEO हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर एक युवक ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि सोनीपत में एक कार्यक्रम के दौरान जब उसने मासूम से वीडियो कॉल पर बात करवाने की कोशिश की तो मासूम ने उसका फोन झटक दिया और गाली-गलौज की। युवक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला हालांकि बाद में उसे प्राइवेट कर दिया गया। इस मामले में मासूम के भाई विकास ने कहा कि कुछ लोग उनकी सफलता से जल रहे हैं और बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। 4. विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ पर विवाद साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम तमिल संगठनों के विरोध का सामना कर रही है। तमिल राष्ट्रवादी समूह NTK ने आरोप लगाया है कि फिल्म में श्रीलंकाई तमिलों को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है और यह तमिल पहचान का अपमान है। फिल्म को 31 जुलाई को रिलीज किया गया था और इसके बाद से ही इसे बैन करने की मांग उठ रही है। 5. काजोल का बयान वायरल हिंदी बोलने की मांग पर भड़कीं महाराष्ट्र में जबरन मराठी बोलने की घटनाओं के बीच एक्ट्रेस काजोल का वीडियो वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम में मराठी में बात कर रहीं काजोल से जब हिंदी में बोलने को कहा गया तो वह भड़क गईं। उन्होंने कहा अब मैं हिंदी में बोलूंगी जिसे समझना है वो समझेगा। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काजोल की जमकर आलोचना हो रही है।