Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Jul-2025

AI से जनरेट फर्जी फैसले कोर्ट में रखे जा रहे सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस राजेश बिंदल ने कहा है कि भारत और अमेरिका में कुछ युवा वकील AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स से कोर्ट के फर्जी फैसले खोज कर अदालत में पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार युवा वकील AI पर सिर्फ दो-तीन शब्द डालकर सर्च करते हैं और जो भी फैसला सामने आता है उसे कोर्ट में दिखा देते हैं। कई बार वो फैसला गलत होता है अल्पमत होता है या फिर AI ने खुद से कोई नया फर्जी जजमेंट बना दिया होता है। देवघर में बस-ट्रक भिड़े 5 कांवड़ियों की मौत देवघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। 23 कांवड़िए घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पहले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी। न्यूज एजेंसी ने भी सांसद के हवाले से 18 लोगों की मौत की बात कही थी। हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में हुआ। निमिषा की मौत की सजा रद्द होने की खबर फर्जी यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द होने की खबर फेक है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने निमिषा की सजा रद्द होने की जानकारियों को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि ये जानकारियां मौजूदा स्थिति को सही ढंग से नहीं दर्शातीं। 5 करोड़ का 935 किलो गांजा जब्त तेलंगाना में ड्रग्स के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य की नई गठित स्पेशल टीम ने 935.611 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।यह गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था और रास्ता आंध्र प्रदेश से होकर गुजर रहा था। हिमाचल के मंडी में बादल फटा 3 की मौत हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा है। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लापता है। 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगेंद्रनगर फोरलेन बंद हो गया है। राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चीन में बाढ़ और भूस्खलन से 34 की मौत चीन की राजधानी बीजिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक बीजिंग के मियुन जिले में 28 और यानछिंग जिले में 2 लोगों की जान गई है। ये दोनों इलाके शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित हैं। ट्रम्प ने लंदन के मेयर को घिनौना इंसान बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर लंदन के मेयर सादिक खान पर हमला बोला है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ स्कॉटलैंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने खान को नैस्टी पर्सन यानी घिनौना इंसान कह दिया और उनके कामकाज की आलोचना की।