छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व हरेली का आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइंस के मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और गरिमामय आयोजन किया गया। पर्व की भावना के अनुरूप पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था जिससे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सजीव झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की परंपरा प्रकृति और खेती-किसानी से गहराई से जुड़ा ऐसा पर्व है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है। आज पूरा छत्तीसगढ़ हरेली की खुशियों में सराबोर है और मुख्यमंत्री निवास में भी यह पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सुकमा जिले में सक्रिय पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली जगरगुंडा और चिंतलनार क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है तथा सभी को पुनर्वास संबंधी अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के शासकीय निवास में हरेली पर्व की धूम रही। उन्होंने सपरिवार कृषि औजारों की पूजा कर गौमाता को आटे की लोंदी व गुड़ खिलाया और गेड़ी का आनंद लिया। पर्व में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विधायक रोहित साहू व मोतीलाल साहू भी शामिल हुए। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से अतिथियों का स्वागत किया गया और साव ने अपने निवास में शीशम का पौधा भी रोपा। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में खारून नदी में नहाने गए दो नाबालिग डूब गए। छह दोस्तों के साथ नदी में उतरे आशीष सरोज (16) और यशवंत हरपाल (15) बुधवार को तेज बहाव और भंवर में फंसकर लापता हो गए थे। SDRF की टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गुरुवार सुबह आशीष का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यशवंत की तलाश अब भी जारी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और प्रशासन की रणनीति से प्रभावित होकर 33 लाख के इनामी 8 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में प्लाटून 16 के कमांडर कमलेश और डॉक्टर टीम का सदस्य सुखलाल भी शामिल हैं जो अबूझमाड़ क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन 8 नक्सलियों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी ने पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुरिया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ी पर्व हरेली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में पारंपरिक आयोजन हुआ। उन्होंने पूजा-अर्चना की गेड़ी चढ़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक और पूर्व विधायकों की उपस्थिति में भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा जो लोग गाय के नाम पर वोट मांगते हैं उनके राज में गाय कट रही है भारत बीफ निर्यात में दूसरे नंबर पर है। बघेल ने डीएपी की कीमत बिजली बिल और गौठान बंद होने के मुद्दे उठाते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा हम डरने वाले नहीं हैं हम रणनीति और हौसले से लड़ेंगे।