Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Jul-2025

आलिया भट्ट से 77 लाख की धोखाधड़ी पूर्व असिस्टेंट गिरफ्तार आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वेदिका पर आलिया के साथ 77 साल रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वेदिका ने 2 सालों तक एक्ट्रेस के पर्सनल और प्रोडक्शन हाउस के अकाउंट से लाखों रुपए लूटे हैं। वेदिका 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेंगी। करीब 5 महीने से उनकी तलाश जारी थी। मुंबई पुलिस ने उन्हें बैंगलोर से गिरफ्तार किया है। सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज दिलबरो और दिल को करार आया जैसे बेहतरीन गानों को आवाज दे चुके सिंगर यासेर देसाई के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। सिंगर का हाल ही में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो ब्रिज पर खड़े दिखे थे। सिंगर का लापरवाही भरा खतरनाक और जानलेवा स्टंट देख हर कोई सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद यासेर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। लता सभरवाल से तलाक पर संजीव सेठ का रिएक्शन टीवी के फेमस कपल लता सभरवाल और संजीव सेठ ने शादी के 16 साल बाद अलग होने का ऐलान किया था। इसकी जानकारी खुद लता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब पहली बार इस मामले पर संजीव सेठ का रिएक्शन सामने आया है। । संजीव सेठ ने तलाक पर बात करते हुए कहा हमारी शादी को 16 साल हो गए हैं और जो कुछ हुआ है वह बहुत दुखद है।उनका कहना है कि वह इस पर रोना धोना नहीं कर सकते नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अपनी डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल को लेकर अक्सर विवादों रहती हैं। अब उन्हें एपी इंटरनेशनल कंपनी ने 5 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस भेजा है। आरोप है कि डॉक्यूमेंट्री में बिना अनुमति फिल्म चंद्रमुखी के फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने आज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं इससे पहले धनुष ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ केस किया था। योगी पर बनी फिल्म का एंथम सॉन्ग रिलीज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनने वाली फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का एंथम सॉन्ग बाबा बैठ गया रिलीज हो चुका है। खास बात यह है कि इस ट्रैक को दो वर्जन में पेश किया गया है जिसमें से एक रोमी का है तो दूसरा दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है। इसमें मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है। जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे।