Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Jun-2025

MP के IAS का विवादित ट्वीट! आईएएस नियाज खान का विवादित ट्वीट आईएएस अफसर और लोक निर्माण विभाग के उप सचिव नियाज खान ने अरब कंट्री को लेकर विवादित ट्वीट किया है। जिसमें कहा है कि अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है यहां (भारत) के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। भारत को अरब नहीं बनने दिया जाएगा। यहां की संस्कृति का सभी मुस्लिम भाई सम्मान करना सीखें। अहंकार को स्वभाव में न लाएं पचमढ़ी में आयोजित भाजपा के सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आप चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाएं लेकिन हमेशा मूल स्वभाव कार्यकर्ता वाला ही रखें। कभी भी पद और सत्ता का अहंकार अपने स्वभाव में नहीं लाना। जनता के बीच जाना कभी बंद मत करना। मंत्रालय सत्ता की कुर्सी नहीं सेवा की चौकी है। राजा की हत्या से पहले के दो वीडियो इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय के सोहरा में हत्या से पहले के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में सोनम और राजा दिख रहे हैं। सोनम आगे चल रही है जबकि राजा उसके पीछे चल रहा है। वहीं एक दूसरे वीडियो में तीन अन्य लोग ट्रैकिंग करते नजर आ रहे हैं। दावा है कि ये तीनों राजा की हत्या के आरोपी विशाल चौहान आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत हैं। 699 पुलिसकर्मियों के तबादले भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आने वाले 37 थाने में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिस कर्मियों की तबादला सूची देर रात जारी की गई। इसमें ऐसे पुलिसकर्मी जो एक ही संभाग में या एक ही थाने में 5 साल और इससे अधिक समय से थे उन्हें इधर से उधर किया गया है। यह सूची पीएचक्यू के आदेश के बाद जारी की गई है। प्रूफ के लिए समग्र आईडी जरूरी बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने सोमवार शाम अफसर कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें बताया कि नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए समग्र आईडी की ई-केवाईसी अनिवार्य होगी।आयुक्त ने बताया कि संपत्तियों की खरीद-बिक्री के लिए भी समग्र आईडी आवश्यक है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है। सोमवार को बड़वानी खरगोन खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंचा। अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। मौसम विभाग की माने तो एक सप्ताह में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।