1. बासमती चावल के दाम हो सकते हैं कम भारत में बासमती चावल की कीमतें आने वाले हफ्तों में घट सकती हैं। इजराइल-ईरान के बीच तनाव के चलते ईरान भारत से चावल का आयात कम कर सकता है। बता दें कि ईरान सऊदी अरब और इराक के बाद भारत के बासमती चावल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ईरान को ₹6374 करोड़ मूल्य का बासमती चावल एक्सपोर्ट किया था। अगर आयात में कमी आई तो देश में चावल की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतें गिर सकती हैं। 2. शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स 200 अंक टूटा मंगलवार 17 जून को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 81600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 50 अंक लुढ़ककर 24900 पर पहुंचा। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। हालांकि एशियन पेंट्स इंफोसिस और टेक महिंद्रा जैसे कुछ शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। 3. अंडमान में मिला विशाल तेल भंडार भारत को अंडमान सागर में दो लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का संभावित भंडार मिला है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यदि यह अनुमान सही निकला तो इससे भारत की ऊर्जा जरूरतें काफी हद तक पूरी हो सकती हैं और देश की GDP 20 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। सरकार ने तेल निकालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और यह खोज भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। 4. ट्रम्प ने लॉन्च किया नया 5ळ स्मार्टफोन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी ने ‘ट्रम्प मोबाइल’ नाम से एक नया स्मार्टफोन ब्रांड और नेटवर्क सर्विस लॉन्च की है। कंपनी ने ज्1 नाम से एक 5ळ स्मार्टफोन पेश किया है जिसकी कीमत लगभग ₹42913 रखी गई है। इसके साथ ही ‘द 47 प्लान’ नाम से एक सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किया गया है जिसमें 100 देशों में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। यह फोन पूरी तरह मेड इन अमेरिका होगा। 5. सोना पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। 16 जून को सोना ₹315 की बढ़त के साथ ₹99373 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जनवरी से अब तक इसकी कीमत ₹23211 बढ़ चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत तक सोना ₹1.03 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। निवेशकों के बीच सोने की मांग लगातार बनी हुई है।