Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Jun-2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद के पुरोला विधानसभा के दौरे पर रहे पुरोला पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।सीएम धामी सबसे पहले पुरोला में 43 करोड़ की लागत से बनने जा रहे उप जिला चिकित्सालय के नए भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया उसके बाद मुख्यमंत्री ने करीब 210 करोड़ की लागत से 55 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर सत्ता दल भाजपा उत्तराखंड में विशेष अभियानों की शुरुआत करने जा रही है। इस बात पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस अवसर पर 10 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष प्रेस वार्ता भाजपा मुख्यालय में की जाएगी जिसके बाद 11 और 12 जून को सभी मंत्री और सांसद गण सभी जनपदों में प्रेस वार्ता करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद मंडल स्तर पर जनसभाएं होंगी और फिर न्याय पंचायत और शक्ति केंद्रों को केंद्रित करते हुए हम सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उत्तराखंड में कांग्रेस अब भाजपा के खिलाफ बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में हरिद्वार से भाजपा नेत्री ने अपनी ही बेटी का यौन शोषण करवाया था जिसके बाद कांग्रेस ने इस अभियान को चलाने का फैसला लिया। वहीं कांग्रेस के इस अभियान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति का सम्मान करने वाली पार्टी है और यदि ऐसे कोई भी मामले सामने आए हैं तो पार्टी ने समय से पूर्व ही उसपर एक्शन लिया है। जल मुख्यालय देहरादून में आज आमजन ने घेराव किया। इस दौरान जल जीवन मिशन में हो रही अनियमितता से परेशान लोग हाथ में घड़ा लेकर और हाथ में तख्तियां लेकर अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि जहां एक ओर हर घर नल हर घर जल की बात सरकार करती है वहीं उनके क्षेत्र में लंबे समय से जल की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते आज मजबूरन उनको सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती कौडियाला इको टूरिज्म जोन में राफ्टिंग कंपनियां पर्यटकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। नियम विरुद्ध दिन ढलने के बाद भी गंगा में राफ्ट उतार रही है। दिन ढलने के बाद गंगा में पर्यटकों से भरी राफ्ट चलने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के कमेंट में नियम तोड़ने वाली राफ्ट कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लोग कर रहे है। वीडियो का संज्ञान पर्यटन अधिकारी ने भी लिया है। पर्यटन अधिकारी का दावा है कि दिन ढलने के बाद कौडियाला से लेकर मुनिकीरेती तक गंगा में नजर रखी जाएगी। पकड़े जाने वाली राफ्ट कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।