प्रदर्शनकारियों ने झंडे पर थूका और आग लगाई सैकड़ों गाड़ियां जलाईं प्रदर्शनकारियों ने झंडे पर थूका और आग लगाई अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। उपद्रवियों ने पूरे शहर में कई सड़कों पर आगजनी की है। इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले किया है। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी मेक्सिको का झंडा लेकर प्रदर्शन करते आए। हालात को काबू करने के लिए अमेरिकी नेशनल गार्ड्स ने भारतीय समयानुसार रविवार देर रात प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले-रबर बुलेट्स दागीं और भीड़ को पीछे धकेला। कई प्रदर्शनकारी अमेरिकी झंडे पर थूकते और जलाते भी नजर आए। मोदी सरकार 3.0 को आज 1 साल पूरा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को सोमवार को 1 साल पूरा हो गया है। वहीं मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल मिलाकर 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र की एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की परिभाषा बदल दी है। ठाणे-ट्रेन से गिरकर 4 यात्रियों की मौत की खबर ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह लोकल ट्रेन से 8 यात्री नीचे गिर गए। इनमें से 4 की मौत होने की खबर है। 5 घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी ट्रेन के गेट पर बैठे थे। हरियाणा में महिला ने एकसाथ 4 बच्चों को जन्म दिया हरियाणा के सिरसा में एक 24 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। खास बात ये है कि महिला पहली बार मां बनी है। डिलीवरी के बाद अब सभी बच्चे और मां रज्जो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अमेरिका में आज से 12 देश के नागरिकों की एंट्री-बैन अमेरिका में आज से 12 देशों के नागरिकों की एंट्री पर बैन लागू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 जून को इसे लेकर एक आदेश जारी किया था जो आज 9 जून से लागू होगा। 12 देशों के अलावा 7 देशों के नागरिकों पर आज से आंशिक रोक लागू होगी। ये इमिग्रेशन और नॉन-इमिग्रेशन दोनों तरह के वीजा पर लागू होगी। देश के 11 राज्यों में कोरोना से 65 मौतें देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी 2025 से अब तक 11 राज्यों में कोरोना से 65 मरीजों की मौत हुई हैं। इनमें से 58 मौतें बीते 10 दिन में हुई हैं। एक हफ्ते से हर दिन औसतन 5-6 की जान जा रही है।