भारत में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट देगी स्टारलिंक भारत में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट देगी स्टारलिंक इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट का लाइसेंस मिल गया है।अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी IN-SPACe के अप्रूवल का इंतजार है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारलिंक भारत में 840 रुपए में महीनेभर अनलिमिटेड डेटा देगा। आधिकारिक तौर पर मस्क की कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है। अंबानी जिस कॉलेज से पढ़ेउसे ₹151 करोड़ दान दिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT) मुंबई को 151 करोड़ रुपए दान में दिए हैं। मुकेश अंबानी ने यहीं से 1970 के दशक में ग्रेजुएशन किया था। बैठक से महंगाई को नियंत्रित करती है बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी अगली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक की तारीख बदल दी है। अब यह मीटिंग 5-7 अगस्त 2025 की बजाय 4 से 6 अगस्त को होगी। RBI ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए आज (6 जून) प्रेस रिलीज जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी। अब गोल्ड पर मिलेगा ज्यादा लोन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है। यानी अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85000 रुपए तक लोन मिल सकेगा पहले यह सीमा 75000 रुपए थी।