अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन धूमधाम से ३० जून को निकाली जाएंगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ईद-उल-अजहा का पर्व आज मुस्लिम समाज ने की शांति और भाईचारे की अपील बालाघाट के किरनापुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम गोदरी में अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गांव की महिला स्व सहायता समूह की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंचीं और कलेक्टर मृणाल मीना को ज्ञापन सौंपते हुए गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब को बंद करवाने की मांग की महिलाओं ने बताया कि गांव जंगलों के बीच स्थित है और आसपास प्राकृतिक झरने हैं जहाँ पर्यटक भी आते रहते हैं। ऐसे में गांव में 11 से अधिक स्थानों पर हो रही अवैध शराब की बिक्री से न केवल गांव का माहौल बिगड़ रहा है बल्कि पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि शराब पीकर नशे में धुत लोग गांव में गाली-गलौज और विवाद करते हैं जिससे महिलाएं और युवतियाँ असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसके अलावा जगह-जगह फूटी बोतलों से राहगीरों और बच्चों के घायल होने का खतरा भी बना रहता है। पूर्व में भी इस मामले की शिकायत की गई। गत वर्षानुसार इस वर्ष भी इस्कॉन बालाघाट द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 30 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। रथ यात्रा शाम 4 बजे गोंदिया रोड स्थित नये श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें इंदौर उज्जैन गोंदिया समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे मंगल आरती से होगी इसके बाद 7.30 बजे दर्शन आरती शाम 4 बजे रथ यात्रा 7 बजे श्री जगन्नाथ कथा 8 बजे 50 भोग अर्पण 8.15 बजे महाआरती और भंडारा का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 6 जून को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई। बालाघाट जिले सहित देशभर में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम और उनके पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समाज द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे पुलिस लाइन स्थित ईदगाह में विशेष नमाज अदा की जाएगी। मौसम खराब होने की स्थिति में नमाज मस्जिदों और मदरसों में पढ़ी जाएगी। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नमाज का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया है। कमेटी पदाधिकारियों और शहर काज़ी ने मुस्लिम समाज से पर्व को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कबीर साहेब प्राक्टयोत्सव धूमधाम से संपन्न निकली भव्य पदयात्रा सतगुरू कबीर साहेब का प्राक्टयोत्सव 6 जून को मोती नगर सहस्त्रबाहु चौक से धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कबीर एकता मंच एवं के.डी.वी मिशन जिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया। दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा एवं पदयात्रा निकाली गई जो आंबेडकर चौक व कालीपुतली चौक होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पहुंची। यहां मंचीय कार्यक्रमों की शुरुआत हुई जिसमें दूर-दराज से आए वक्ताओं ने कबीर साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला। दामाखेड़ा से पधारे वंशाचार्य उदित मुनिनाम साहेब ने के.डी.वी मिशन पर विशेष वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के दौरान 5वीं 8वीं 10वीं एवं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कबीर पंथी परिवार के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए और भक्ति-भाव से वातावरण गुंजायमान रहा। बालाघाट जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालेटेका में प्रस्तावित उष्णा मिल निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बिना ग्रामसभा की अनुमति और वैधानिक प्रक्रिया के निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान सैकड़ों पेड़ काटे गए जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर विधायक मधु भगत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से दस्तावेज मांगे लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। विधायक ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। यह निर्माण 32 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है जिसमें चिखला पंचायत की 5 एकड़ भूमि भी शामिल है। चिखला के सरपंच भानुप्रसाद नगपुरे ने भी विरोध जताया है। ग्रामीणों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। परसवाड़ा विधानसभा के सालेटेका गांव में बिना ग्रामसभा की अनुमति के गुरुदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा उष्णा मिल निर्माण शुरू कर दिया गया जिससे विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई कर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया गया। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के बाद विधायक मधु भगत मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से अनुमति संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विधायक ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। बताया गया कि निर्माण 32 एकड़ भूमि पर हो रहा है जिसमें चिखला पंचायत की जमीन भी शामिल है। सरपंच भानुप्रसाद नगपुरे ने भी आपत्ति जताई थी जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। ग्रामीण पारदर्शी प्रक्रिया और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।