मानसरोवर व्यापारी समिति के अध्यक्ष की निगम को खुली चुनौती अंदर घुसे तो खा जाऊंगा 11 साल संकल्प से सिद्धि के अभियान की रूपरेखा तय जिला पंचायत बैठक में हुई विकास कार्यों की समीक्षा कोविड योद्धाओं को फिर से संविदा नियुक्ति देने की उठी मांग बावड़ी उत्सव में वृक्षारोपण कर लिया जल संरक्षण का संकल्प मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हंगामे में तब्दील हो गई। सोसाइटी अध्यक्ष हेमंत पटेल ने निगम कर्मचारियों को खुलेआम धमकी दी—अंदर घुसे तो खा जाऊंगा—जिसके बाद मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। दुकानदारों और सोसाइटी सदस्यों ने निगम टीम को रोकते हुए कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। मौके पर पुलिस बल की अनुपस्थिति ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया। दुकानदारों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए गोलगंज जैसे इलाकों में पहले कार्रवाई की मांग की। समिति ने यहां तक कह दिया कि यह निगम क्षेत्र में नहीं आता कार्रवाई बंद करो। निगम कर्मचारी असहाय नजर आए और विवाद बढ़ता चला गया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में 11 साल संकल्प से सिद्धि तक अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार किया गया जिसमें सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीयन के बाद सत्र की शुरुआत हुई। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सांसद बंटी विवेक साहू संगठन प्रभारी संतोष पारिक विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसमें विभिन्न आगामी आयोजनों हेतु जिला और मंडल स्तर के संयोजकों की नियुक्ति की गई। कार्यशाला के बाद जिलेभर में बैठकों चौपालों और प्रदर्शनी के माध्यम से विकसित भारत का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में 28 मार्च 2025 को हुई पिछली बैठक के प्रस्तावों पर कार्यवाही और पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। जल संसाधन विभाग के पेंच व्यपवर्तन छिंदवाड़ा कॉम्प्लेक्स और संगम नहर परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। PIU द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की स्थिति बाधाएं और उनके निराकरण पर विचार किया गया। वनोपज और उनके उत्पादन से संबंधित विवरण प्रस्तुत कर समीक्षा की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीन कार्यों की भी जानकारी ली गई। कोविड-19 महामारी के दौरान नियुक्त किए गए अस्थाई आयुष चिकित्सक दंत चिकित्सक स्टाफ नर्स लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की फिर से बहाली की मांग जोर पकड़ रही है। कोविड के समय जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले करीब 4000 स्वास्थ्यकर्मी अब बेरोजगार हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेश से नियुक्त हुए इन कर्मियों को 2022 में बजट के अभाव में हटा दिया गया था। उत्तर प्रदेश बिहार महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने ऐसे कर्मियों को दोबारा संविदा पर नियुक्त कर मानवीय पहल की है। प्रदेश में भी रिक्त पदों को भरने और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए इन कर्मियों की पुनर्नियुक्ति की मांग की जा रही है। विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा बिछुआ विकासखंड के ग्राम खमरा में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की परिकल्पना अनुसार पारंपरिक बावड़ियों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बेल और आंवला के पौधे लगाकर जल स्तर बढ़ाने का संकल्प लिया गया। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा प्लास्टिक उन्मूलन और पौधारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छिंदवाड़ा–नागपुर मार्ग पर सिल्लेवानी घाट में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक मिर्ची से लदी पिकअप का चलते समय चेसिस बीच सड़क पर टूट गया। गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और संकरी घाटी के बीचोंबीच फंस गई। हादसे के वक्त ब्रेकर की वजह से वाहन की गति कम थी जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी बुलाकर मिर्ची का माल ट्रांसफर किया गया। इस घटना ने न केवल वाहनों की फिटनेस पर बल्कि सड़क निर्माण में उपयोग हो रहे ब्रेकर्स की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्राइवर की सूझबूझ और स्थानीय मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आगामी बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च फव्वारा चौक से शुरू होकर प्रमुख क्षेत्रों से होता हुआ पुलिस लाइन पर समाप्त हुआ। इसमें सीसी अजय राणा डीएसपी रामेश्वर चौबे डीएसपी राजेश बंजारे सहित कई थाना प्रभारी एवं जवान शामिल रहे। शुक्रवार को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय की NCC कैडेट्स द्वारा फव्वारा चौक स्थित गांधी प्रतिमा और शहीद स्मारक पार्क की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही जन जागरूकता हेतु एक रैली भी निकाली गई। महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पौधे हैं तो कल है जैसे संदेशों से पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को समझाया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव एनसीसी ऑफिसर श्रीमती नीतू कालभोर श्री राकेश चौरसिया और गरिमा बत्रा सहित अन्य स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही पुलिस लाइन में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण एक माह से अधिक चला जिसमें 20 खेल विधाओं में 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना रहा। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की गई। महापौर विक्रम अहके ने वार्ड क्रमांक 45 में करीब 9 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर स्वीकृत हुआ है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया वार्ड पार्षद सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि छिंदवाड़ा शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने महापौर के प्रति आभार जताया और सड़क निर्माण को लेकर उत्साह व्यक्त किया। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां शैलपुत्री के दिव्य स्वरूप में भारत माता की जयकारों के साथ भक्तों द्वारा 2100 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की सेना के शौर्य और बलिदान के लिए मां शैलपुत्री ने दिव्य आशीर्वाद स्वरूप दर्शन दिए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रद्धा-भाव से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। समिति के सदस्यों ने इस आयोजन को भव्य रूप देने में विशेष योगदान दिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भारत माता के जयघोष गूंजते रहे।